Dhurandhar 2 Teaser: रणवीर सिंह का डार्क इंटेस लुक, 'धुरंधर: द रिवेंज' का धमाकेदार आगाज
'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. फिल्म का टोन पहले पार्ट से कहीं ज्यादा डार्क, क्रूर और हाई-स्टेक्स नजर आ रहा है.
Dhurandhar 2 Teaser: 'धुरंधर 2' का टीजर रिलीज होते ही बॉलीवुड में तहलका मच गया है. 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) टाइटल के साथ यह सीक्वल पहले पार्ट की अपार सफलता के बाद रिवेंज की आग में जलते हुए नजर आया. रणवीर सिंह का ट्रांसफॉर्म्ड लुक खून से सना, काले लेदर कोट में लहराते बाल और आंखों में वो खतरनाक गुस्सा फैंस को दीवाना बना रहा है. टीजर में हाई-ऑक्टेन एक्शन, जासूसी थ्रिलर के एलिमेंट्स और इंटेंस बैकग्राउंड स्कोर से साफ झलकता है कि यह पार्ट पहले से कहीं ज्यादा क्रूर, डार्क और हाई-स्टेक्स वाला होगा.
पहली फिल्म में हमने हमजा (रणवीर) के संघर्ष और बदले की शुरुआत देखी थी, अब टीजर में उसकी पिछली जिंदगी, नए दुश्मनों और गहरे राजों की झलक मिली है. अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल जैसे पावरहाउस एक्टर्स के साथ यह एक्शन पैक्ड रिवेंज ड्रामा और भी धमाकेदार लग रहा है. निर्देशक आदित्य धर ने इस बार स्केल को अगले लेवल पर ले जाकर इंटरनेशनल स्टाइल स्पाई एक्शन दिया है- तेज गाड़ियां, गनफाइट्स, हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट और इमोशनल डेप्थ का परफेक्ट मिक्स.
हो गई प्रमोशन की शुरुआत
कई हफ्तों से फैंस 'धुरंधर 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आखिरकार अब इसकी प्रमोशन की शुरुआत हो गई है. मंगलवार सुबह रणवीर सिंह ने इस मचअवेटेड सीक्वल का पहला लुक पोस्टर जारी किया और फिल्म का ऑफिशियल टाइटल भी बताया. फिल्म का पूरा नाम अब 'धुरंधर: द रिवेंज' है. रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर हमजा/जसकीरत सिंह रांगी के किरदार में अपना इंटेंस लुक शेयर किया. पोस्टर में वे बारिश में भीगे हुए दिख रहे हैं, मुट्ठी कसकर कैमरे की तरफ देख रहे हैं. उनके पीछे लाल रोशनी में फिल्म का टाइटल लिखा है. पूरा माहौल काफी खतरनाक और रिवेंज से भरा लग रहा है.
नाराज हुए फैंस
हालांकि कुछ फैंस को टीजर में नयापन देखने को नहीं मिला है. उनका कहना है यह टीजर है यह तो वहीं सीन है जो 'धुरंधर' की एंडिंग में लास्ट सीन दिखाया गया था. कुछ यूजर्स का कहना है लास्ट सीन दिखा के चूना लगाया गया है दर्शकों को. वहीं आधे यूजर्स का कहना है कि आदित्य भाई आपको ऐसा नहीं करना था. लाखों लोग टीजर का इंतजार कर रहे थे और यह क्या दिखा दिया.'
इस दिन होगी रिलीज
पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनी और दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. भारत में ही इसने 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया. इतनी बड़ी सफलता के बाद सीक्वल का क्रेज और भी ज्यादा है. 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली यह फिल्म यश की 'टॉक्सिक' से क्लैश करेगी, लेकिन टीजर देखकर लगता है कि रणवीर का 'धुरंधर' फिर से बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाएगा. कैप्शन 'अब बिगाड़ने का वक्त आ गया है' बिल्कुल फिट बैठता है- यह सिर्फ रिवेंज नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम को चुनौती देने वाली कहानी लग रही है.





