Begin typing your search...

शाहरुख के लाडले Aryan Khan ने निभाई जूता चुराई रस्म, दूल्हे का छीना जूता फिर लेकर भागे, Video वायरल

दोस्त की शादी में आर्यन खान का फन मोमेंट अब इंटरनेट पर छाया हुआ है. वायरल वीडियो में शाहरुख खान के बेटे ‘जूता चुराई’ रस्म के दौरान दूल्हे का जूता बचाते नजर आ रहे हैं.

aryan khan
X

आर्यन खान का जूता चुराई रस्म का वीडियो वायरल

( Image Source:  X-@POSITIVEFANN )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 23 April 2026 9:26 AM IST

आर्यन खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म या पार्टी नहीं बल्कि दोस्त की शादी में की गई उनकी मजेदार मस्ती है. शाहरुख खान के बेटे आर्यन हाल ही में एक वेडिंग फंक्शन में नजर आए, जहां उन्होंने ‘जूता चुराई’ रस्म में ऐसा धमाल मचाया कि उसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया.

वीडियो में आर्यन दूल्हे का जूता हाथ में पकड़कर उसे बचाने की पूरी कोशिश करते दिख रहे हैं. कई लोग उनसे जूता छीनने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह हार मानने को तैयार नहीं होते. मजेदार धक्का-मुक्की और भागमभाग के बीच आखिर में आर्यन जूता लेकर दौड़ पड़ते हैं.

आर्यन खान ने नहीं निभाई जूता चुराई रस्म

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आर्यन खान दूल्हे का जूता हाथ में पकड़े खड़े हैं और किसी भी कीमत पर उसे छोड़ने को तैयार नहीं हैं. कई लोग उनसे जूता छीनने की कोशिश करते हैं, लेकिन आर्यन भी पूरी ताकत लगाकर उसे बचाते दिखाई देते हैं.

जूता लेकर भागे आर्यन

एक पल ऐसा भी आता है जब धक्का-मुक्की के बीच उनका बैलेंस बिगड़ने लगता है, लेकिन फिर भी वह जूते पर अपनी पकड़ ढीली नहीं करते. आखिर में मौका मिलते ही वह जूता लेकर वहां से भाग जाते हैं और आसपास मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं.

किसकी शादी में गए थे आर्यन?

यह वीडियो रिया नाडकर्णी और माहिर मेहता की शादी का बताया जा रहा है. इवेंट प्लानर्स “Zesst Events” ने इस मजेदार पल को सोशल मीडिया पर शेयर किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि जब दूल्हे का बेस्ट फ्रेंड बॉलीवुड का “बैड***” हो, तो जूताचुराई भी नॉर्मल नहीं रह सकती. उन्होंने इस रस्म को “पूरा धमाल” बताया.

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

वीडियो सामने आने के बाद फैंस आर्यन खान के इस मजेदार और बेफिक्र अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं. आमतौर पर शांत और रिजर्व दिखाई देने वाले आर्यन को इस तरह शादी में खुलकर मस्ती करते देख लोग काफी खुश नजर आए. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि “आर्यन ने तो जूताचुराई को एक्शन सीन बना दिया.” वहीं कुछ लोगों ने इसे शादी का सबसे एंटरटेनिंग मोमेंट बताया.

अगला लेख