Begin typing your search...

कौन हैं Jyoti Saxena, क्या वीडियो कॉल के मांगे 20 हजार रुपये? वायरल चैट्स पर आया एक्ट्रेस का रिएक्शन

एक्ट्रेस ज्योति सक्सेना इन दिनों विवाद में घिर गई हैं. जहां उन पर आरोप है कि एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल के 20 हजार रुपये मांगे, जब उन्हें पता चला कि सामने वाला स्टूडेंट हैं, तो उन्होंने रेट कम कर 8 हजार कर दिए.

कौन हैं Jyoti Saxena, क्या वीडियो कॉल के मांगे 20 हजार रुपये? वायरल चैट्स पर आया एक्ट्रेस का रिएक्शन
X
( Image Source:  facebook-Jyoti Saxena )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 21 April 2026 7:37 PM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक्ट्रेस ज्योति सक्सेना का नाम अचानक सुर्खियों में आ गया है. वायरल हो रहे कुछ कथित चैट स्क्रीनशॉट्स में दावा किया जा रहा है कि एक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टूडेंट से पैसों के बदले न्यूड वीडियो कॉल की मांग की गई. जहां शुरुआत में ₹20,000 मांगे गए, लेकिन सामने वाले के स्टूडेंट होने की बात कहने पर रकम घटाकर ₹8,000 कर दी गई.

हालांकि, एक्ट्रेस ने कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था और किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया.

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट्स वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक्ट्रेस ज्योति सक्सेना न्यूड वीडियो कॉल के 20,000 हजार रुपये डिमांड कर रही हैं, लेकिन जब एक्ट्रेस को पता चला कि सामने वाला शख्स स्टूडेंट है, तो उन्होंने रेट कम करके 8 हजार रुपये कर दिए.

एक्ट्रेस ने क्या दी सफाई?

इस मामले पर ज्योति सक्सेना ने फेसबुक पर पोस्ट कर सच्चाई बताई. एक्ट्रेस ने कहा कि 'उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था और कोई अनजान व्यक्ति पिछले दो महीनों से उसका गलत इस्तेमाल कर रहा था. एक्ट्रेस ने इसे पहचान की चोरी और बदनाम करने की साजिश बताया है.

इंस्टाग्राम अकाउंट क्यों किया डिलीट?

विवाद बढ़ने पर ज्योति सक्सेना ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट हटा दिया, जिससे लोगों के बीच और ज्यादा चर्चा शुरू हो गई. हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि यह फैसला उन्होंने हालात को संभालने और फैल रही गलत जानकारी को रोकने के लिए लिया था.

कानूनी कार्रवाई और चेतावनी

ज्योति सक्सेना ने बताया कि उन्होंने इस मामले में कानूनी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. उन्होंने मीडिया और आम लोगों से कहा है कि किसी भी गलत मैसेज या पोस्ट पर भरोसा न करें. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग फर्जी चैट्स को शेयर या फैलाएंगे, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

कौन हैं ज्योति सक्सेना?

ज्योति सक्सेना एक एक्ट्रेस हैं, जो कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो नजर आ चुकी हैं. साल 2018 में आई शॉर्ट फिल्म Laachhi से उन्हें असली फेम मिलता था. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रही है, जहां वह अपने लाइफ और काम से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं.


अगला लेख