Begin typing your search...

ड्राइवरों के लिए गेमचेंजर, भारत टैक्सी से होगी लाखों की कमाई? ऐसे करें रजिस्टर

ड्राइवर्स के लिए सरकार की तरफ से भारत टैक्सी एप लॉन्च किया गया है. इससे चालकों को फेयर में ज्यादा फायदा होगा. खास बात यह है कि इसमें रजिस्टर करने का प्रोसेस भी काफी आसान है.

ड्राइवरों के लिए गेमचेंजर, भारत टैक्सी से होगी लाखों की कमाई? ऐसे करें रजिस्टर
X
( Image Source:  AI GENERATED IMAGE )
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी

Updated on: 8 Feb 2026 5:39 PM IST

Bharat Taxi App: अगर आप टैक्सी ड्राइवर हैं या आपके पास खुद की गाड़ी है और राइड-हेलिंग ऐप्स पर बढ़ते कमीशन से परेशान हैं, तो भारत टैक्सी आपके लिए एक नया विकल्प बनकर सामने आया है. यह एक सहकारी मॉडल पर आधारित टैक्सी सेवा है, जिसे खासतौर पर ड्राइवरों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

भारत टैक्सी ऐप को 5 जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया था. शुरुआत में इसे दिल्ली-एनसीआर और कुछ राज्यों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया था. बेहतर रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब इस सेवा का विस्तार देशभर में कर दिया गया है.

क्या है भारत टैक्सी का सहकारी मॉडल?

भारत टैक्सी को पारंपरिक टैक्सी ऐप्स से अलग बनाने वाली सबसे बड़ी बात इसका सहकारी ढांचा है. इस मॉडल में ड्राइवर सिर्फ सेवा देने वाला नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम का अहम हिस्सा होता है. प्लेटफॉर्म का मकसद ड्राइवरों की कमाई बढ़ाना और उन्हें आर्थिक तौर पर सशक्त बनाना है.

भारत टैक्सी में गाड़ी कैसे करें रजिस्टर?

भारत टैक्सी में गाड़ी रजिस्टर करने की प्रक्रिया बेहद सरल रखी गई है. इसके लिए ड्राइवर को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होते हैं-

  • सबसे पहले मोबाइल में Bharat Taxi Driver App डाउनलोड करना होगाय.
  • ऐप खोलकर मोबाइल नंबर डालें और OTP के जरिए वेरिफिकेशन करें.
  • इसके बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें.
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, जिनमें ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन की RC, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं.
  • दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अकाउंट एक्टिव हो जाएगा.
  • इसके बाद ड्राइवर भारत टैक्सी ऐप पर राइड लेना शुरू कर सकता है.

Bharat Taxi Registration Steps

भारत टैक्सी में गाड़ी कैसे करें रजिस्टर?

ड्राइवरों के लिए आसान स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

1
ऐप डाउनलोड करें
सबसे पहले मोबाइल में Bharat Taxi Driver App डाउनलोड करें।
2
मोबाइल नंबर वेरिफाई करें
ऐप खोलकर मोबाइल नंबर डालें और OTP के जरिए वेरिफिकेशन करें।
3
व्यक्तिगत जानकारी भरें
ड्राइवर से जुड़ी सभी जरूरी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
4
दस्तावेज अपलोड करें
ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन की RC, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें।
5
दस्तावेज सत्यापन
सभी दस्तावेजों की जांच के बाद आपका अकाउंट एक्टिव कर दिया जाएगा।
6
राइड लेना शुरू करें
अकाउंट एक्टिव होने के बाद आप भारत टैक्सी ऐप पर राइड लेना शुरू कर सकते हैं।

कैसे होती है कमाई?

भारत टैक्सी में ड्राइवर की कमाई उसके काम पर निर्भर करती है. अगर कोई ड्राइवर रोजाना औसतन 8 से 10 हजार रुपये की राइड पूरी करता है, तो महीने भर में उसकी कुल कमाई करीब 2.5 से 3 लाख रुपये तक पहुंच सकती है.इस प्लेटफॉर्म की खास बात यह है कि ड्राइवर को करीब 80 प्रतिशत तक कमाई का हिस्सा मिलता है. यानी 3 लाख रुपये की कमाई पर लगभग 2.4 लाख रुपये सीधे ड्राइवर के पास जा सकते हैं.

किन लोगों के लिए फायदेमंद है भारत टैक्सी?

भारत टैक्सी खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है जो कार, ऑटो या बाइक के मालिक हैं, फुल-टाइम ड्राइवर, पार्ट-टाइम अतिरिक्त कमाई करने वाले लोग या ओला-उबर के ज्यादा कमीशन से परेशान हैं.

क्या हैं भारत टैक्सी एप के फायदे?

भारत टैक्सी ड्राइवरों को ध्यान में रखकर बनाया गया एक ड्राइवर-फ्रेंडली प्लेटफॉर्म है. इसमें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आसान है, कमीशन कम या न के बराबर है और समय पर पेमेंट की सुविधा मिलती है. इसके अलावा, ड्राइवरों पर किसी तरह का टारगेट पूरा करने का दबाव नहीं होता, जिससे वे अपनी सुविधा के अनुसार काम कर सकते हैं.

India Newsकाम की खबर
अगला लेख