Begin typing your search...

बेहतरीन सैलरी और भत्ते का लाभ, 10वीं पास के लिए मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस में नौकरी का धमाकेदार मौका

10वीं पास उम्मीदवारों को लिए मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस में नौकरी करने का बेहतरीन मौका है. इस वैकेंसी में अच्छी सैलरी के साथ सरकारी भत्ते का भी लाभ मिलेगा.

बेहतरीन सैलरी और भत्ते का लाभ, 10वीं पास के लिए मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस में नौकरी का धमाकेदार मौका
X
( Image Source:  AI Generated Image )

Ministry of Defence Recruitment 2026: भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने जयपुर में मौजूद 61 कैवलरी में ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती ‘सईस’ पदों के लिए की जा रही है. सईस उस शख्स को कहते हैं जो घोड़ों की देखभाल करता है, चारा-पानी देखता है और अस्तबल की साफ-सफाई करता है.

आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यह पूरी तरह ऑफलाइन माध्यम से होगी. जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वह इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें और उसके बाद ही अप्लाई करें.

वेतन और क्या है पदों की संख्या?

इस भर्ती के जरिए कुल 12 पद भरे जाएंगे. चुने हुए उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल-1 के तहत 18,000 रुपये से 56,900 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा. इसके अलावा केंद्र सरकार के नियमानुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे.

क्या है एजुकेशन क्वालिफिकेशन और आयु सीमा?

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. आयु सीमा वर्ग के मुताबिक इस प्रकार तय की गई है-

EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग): 18 से 25 साल

OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग): 18 से 28 साल

ST (अनुसूचित जनजाति): 18 से 30 साल

सरकारी कर्मचारियों को नियमों के अनुसार अधिकतम 35 वर्ष तक की आयु छूट मिल सकती है.

कैसे होगा इस भर्ती के लिए सेलेक्शन?

सबसे पहले प्राप्त आवेदनों की छंटनी की जाएगी. इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को ऑफलाइन लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा. इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

कैसे करें आवेदन और क्या है अंतिम तिथि?

यह भर्ती ऑफलाइन मोड में की जा रही है. इच्छुक उम्मीदवार मिनिस्ट्री ऑफ डेफेंस की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें अपनी जानकारी भरकर दे सकते हैं. इस फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज और एक पासपोर्ट साइज़ फोटो अटैच करना होगा. आवेदन की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से 21 दिनों के भीतर है. इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग जयपुर या नई दिल्ली में की जा सकती है.




करियर
अगला लेख