महिला की ड्रिंक में ड्रग, कोर्ट में कबूलनामा- कौन हैं लंदन के बिजनेसमैन विकास नाथ?

लंदन में भारतीय मूल के कारोबारी और दो मिशेलिन-स्टार रेस्टोरेंट्स के मालिक पर संगीन इल्जाम है. बिजनेसमैन ने कोर्ट में कबूल किया है कि उन्होंने क्लब में एक लड़की की ड्रिंक में ड्रग मिलाई थी.;

( Image Source:  X- @Garima )
Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On :

Who is Vikas Nath: लंदन के एक एक्सक्लूसिव नाइटक्लब में महिला की ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाने का मामला सामने आया है. भारतीय मूल के कारोबारी और दो मिशेलिन-स्टार रेस्टोरेंट्स के मालिक विकास नाथ ने जनवरी 2024 में एक महिला की ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाने की बात अदालत में कबूल कर ली है,

बीबीसी एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 15 जनवरी 2024 की है, जो लंदन के मेफेयर इलाके में मौजूद मशहूर क्लब Annabel’s में पेश आई. क्लब के स्टाफ ने देखा कि विकास नाथ एक महिला की मार्गरीटा ड्रिंक में कोई पदार्थ मिला रहे हैं.

कौन हैं विकास नाथ?

विकास नाथ भारतीय मूल के एक बिजनेसमैन हैं, जो ब्रिटेन में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े हुए हैं. वह लंदन के मेफेयर इलाके में स्थित मिशेलिन-स्टार रेस्टोरेंट Benares Restaurant के डायरेक्टर हैं और यूके व स्पेन में कई हाई-एंड रेस्टोरेंट्स के मालिक बताए जाते हैं. अदालत में दिए गए बयान और BBC की रिपोर्ट के अनुसार, उनके स्वामित्व वाले दो रेस्टोरेंट्स को मिशेलिन स्टार मिल चुका है.

महिला की ड्रिंक में कौनसा ड्रग मिलाया?

बाद में जांच में पता चला कि वह पदार्थ गामा-ब्यूटिरोलैक्टोन (GBL) था, जो एक क्लास-बी ड्रग है. इसे आमतौर पर “डेट-रेप ड्रग” भी कहा जाता है, क्योंकि शराब के साथ मिलाने पर इसके गंभीर प्रभाव पड़ते हैं। हालांकि, विकास नाथ ने यह कबूल किया कि उन्होंने महिला की ड्रिंक में यह पदार्थ मिलाया, लेकिन उन्होंने यह आरोप खारिज किया कि ऐसा उन्होंने शारीरिक संबंध बनाने के इरादे से किया था.

अपनी सफाई में क्या बोला नाथ?

नाथ का कहना है कि उन्होंने यह पदार्थ महिला को “रिलैक्स” करने में मदद करने के लिए मिलाया था. उन्होंने जूरी से कहा,“मैंने जो किया वह गलत था और मुझे इसका बहुत गहरा अफसोस है.” ज्ञात हो कि विकास नाथ मेफेयर स्थित मिशेलिन-स्टार रेस्टोरेंट Benares के डायरेक्टर हैं और ब्रिटेन व स्पेन में कई हाई-एंड रेस्टोरेंट्स के मालिक हैं.

पुलिस पूछताछ के दौरान विकास नाथ ने बताया कि उन्होंने GBL एक हाई-परफॉर्मेंस कार की सफाई के लिए खरीदा था। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके एक दोस्त ने उन्हें बताया था कि इस पदार्थ को शराब के साथ “रिलैक्सेंट” के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. नाथ ने पुलिस से कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि GBL रखना गैरकानूनी है. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने खुद भी उस रात इसका सेवन किया था, क्योंकि इससे शराब का असर ज्यादा हो जाता है.

पीड़ित महिल ने क्या कहा?

महिला ने कोर्ट को बताया कि वह घटना से पहले विकास नाथ से पांच से छह बार मिल चुकी थी. उसके मुताबिक, नाथ उसके स्वास्थ्य को लेकर काफी फिक्रमंद दिखाई देते थे और अक्सर उसे ड्रिंक पर बाहर बुलाते थे. महिला ने यह भी कहा कि नाथ ने पहले उसे ड्रिंक्स में नशीले पदार्थ मिलाए जाने के खतरों को लेकर चेतावनी दी थी.

महिला ने नाथ को “उदार” बताते हुए कहा कि वह हमेशा लंच का बिल खुद चुकाते थे. महिला के शब्दों में, “वह ऐसे लगते थे जैसे उन्हें मेरी परवाह हो. यह अच्छा लगता था. मुझे कभी नहीं लगा कि वह मुझ पर कोई ऐसी कोशिश करेंगे, इसलिए मैं उनके साथ सेफ महसूस करती थी."

स्टाफ ने क्या देख?

घटना वाली रात क्लब के स्टाफ ने विकास नाथ के व्यवहार को “काफी अजीब” बताया. उस समय नाथ टेबल पर अकेले थे. स्टाफ ने देखा कि नाथ एक बोतल से, जिसे वह छिपाकर रखे हुए थे, स्ट्रॉ की मदद से लिक्विड निकालकर महिला की ड्रिंक में डाल रहे थे.

स्टाफ ने तुरंत सीनियर मैनेजमेंट को इसके बारे में जानकारी दी. इसके बाद महिला की ड्रिंक बदल दी गई और बाद में उसे बताया गया कि उसकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया गया था. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई.

नशीले पदार्थ की बोतल टॉइलेट में फेंकी

अभियोजक टिम क्लार्क ने कहा,“पुलिस के आने से पहले मिस्टर नाथ समझ चुके थे कि वे पकड़े जा चुके हैं. उन्होंने सबूत छिपाने की कोशिश की, बाथरूम जाकर छोटी बोतल को टॉयलेट के सिस्टर्न में फेंक दिया. जब पुलिस ने उसे बरामद किया, तो वह पानी में तैर रही थी.” रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त महिला को बिजनेसमैन की इस हरकत के बारे में पता लगा तो वह उसका बचाव करती नजर आई.

Similar News