Begin typing your search...

Epstein का एक और ‘हाउस ऑफ हॉरर’! जहां लड़कियों को जबरन किया जाता था प्रेग्‍नेंट, दो को वहीं कर दिया गया दफ्न

जेफरी एपस्टीन फाइल मामले में एक ईमेल ने काफी बवाल मचा दिया है. इस ईमेल में दावा किया गया है कि जेफरी के आदेश के बाद दो महिलाओं को उसके घर ज़ोरो रैंच के पास दफनाया गया था. उनके साथ कामोत्तेजक यौन संबंध बनाए गए थे.

Epstein का एक और ‘हाउस ऑफ हॉरर’! जहां लड़कियों को जबरन किया जाता था प्रेग्‍नेंट, दो को वहीं कर दिया गया दफ्न
X
( Image Source:  x- @personalstuffs and @mumtazxmr )
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी

Updated on: 6 Feb 2026 12:22 PM IST

Zorro Ranch: जेफरी एपस्टीन की फाइल्स मामले में हर रोज़ नए खुलासे हो रहे हैं. इल्जाम लग रहे हैं कि अमेरिकन फाइनेंसर एक पीडोफाइल था. अब हाल ही में यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने एक ईमेल रिलीज किया है जिसके मुताबिक एपस्टीन के आदेश के बाद दो महिलाओं को उसके घर के पास दफनाया गया था. इन महिलाओं की मौत कामोत्तेजक यौन संबंध बनाने से हुई थी.

इस ईमेल में आरोप लगाया गया है कि दो विदेशी लड़कियों की अशिष्ट, कामुक यौन संबंध के दौरान मौत हो गई थी, जिन्हें Zorro Ranch के पास दफ्न कर दिया गया. ये काम जेफरी एपस्टीन और उसकी सहयोगी गिसलेन मैक्सवेल के आदेश के बाद किया गया. जिस पर, आरोप है कि वह बाल शोषण करने वाले लोगों और हाई प्रोफाइल ग्राहकों के लिए युवा लड़कियों को बहला-फुसलाकर तैयार करता था. मैक्सवेल फिलहाल यौन तस्करी के आरोप में जेल की सज़ा काट रही है.

गर्भवती होने के लिए किया जाता था मजबूर

इसके साथ ही ईमेल में दावा किया गया है कि लड़कियों को ज़ोरो रेंच में लंबे समय तक कैद रखा जाता था और उन्हें गर्भवती होने के लिए मजबूर किया जाता था. दस्तावेजों में कहा गया है कि बच्चे पैदा हुए, लेकिन जन्म के बाद वे गायब हो गए. एक महिला ने कथित तौर पर इस दौरान आत्महत्या का करने की भी कोशिश की.

क्या है ज़ोरे रैंच?

ज़ोरे रैंच का अब आधिकारिक नाम रांचो डे सैन राफेल है, एक एक बड़ी प्रोपर्टी है जो न्यू मैक्सिको के स्टेनले में मौडजूद है, जिसका मालिक जेफरी एपस्टीन हुआ करता था. जेफरी के पास यह जगह 1933 से 2019 तक रही जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. आरोप है कि इस जगह पर जेफरी एपस्टीन सेक्स क्राइम्स को अंजाम देता था. इस प्रोपर्टी को 2023 में बेच दिया गया. 8,000 एकड़ की इस प्रॉपर्टी को San Rafael Ranch LLC ने खरीदा था.

कहां से आया है ये मेल

इस ईमेल का टाइटल ‘CONFIDENTIAL' Jeffrey Epstein' जिसे एडी अरागन नाम के एक शख्श ने एडवर्ड नाम के एक शख्स को 25 नवंबर 2025 में भेजा था. जिसमें लिखा है,“एडवर्ड, यह एक संवेदनशील मामला है, इसलिए यह आपकी मर्जी पर निर्भर करते हुए पहला और आखिरी ईमेल होगा. आप इसे स्वीकार या अस्वीकार कर सकते हैं, लेकिन यह एक ऐसे व्यक्ति की ओर से है जिसने ज़ोरो में पूर्व कर्मचारी के रूप में सब कुछ देखा और अनुभव किया है.”

ईमेल में आगे लिखा था, “नीचे दिया गया मटेरियल जेफरी एपस्टीन के घर से लिया गया है, ताकि भविष्य में एपस्टीन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की स्थिति में मेरे पास इसका सबूत रहे. क्षमा करें, कोई सवाल नहीं. जेफरी एपस्टीन के बारे में अभी और भी बहुत कुछ लिखा जाना बाकी है. क्या आपको पता है कि ज़ोरो के बाहर पहाड़ियों में कहीं जेफरी और मैडम जी के आदेश पर दो विदेशी लड़कियों को दफनाया गया था? दोनों की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी, वह भी विकृत यौन संबंध के दौरान.”

वीडियो के जरिए दिया सबूत

इस ईमेल में सेंडर ने कई वीडियो फुटेज को भी अटैच किया था. इन वीडियो में जेफरी एपस्टीन को नाबालिग लड़कियों के साथ यौन संबंध बनाते हुए दिखाया गया है. इसके साथ ही इस इस ईमेल करने वाले ने इस ईमेल भेजने वाले ने जानकारी के बदले एक बिटकॉइन देने के लिए भी कहा था.

वर्ल्‍ड न्‍यूज
अगला लेख