Dhurandhar 2 के बारे में क्या बोल गई अनीत पड्डा की बहन Reet Padda? हटाई डीपी प्राइवेट किया इंस्टा अकाउंट
फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता के बीच प्रोपेगेंडा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. रीत पड्डा के बयान ने सोशल मीडिया पर बहस और ट्रोलिंग को और तेज कर दिया है.
भारी बॉक्स ऑफिस सफलता के बीच विवादों का केंद्र बन गई फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) की कथित प्रोपोगेंडा को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है. निर्देशक आदित्य धर की इस एक्शन थ्रिलर पर कई नेटिजन्स ने राजनीतिक रंग भरने और एकतरफा नैरेटिव को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. इसी विवाद की आंच अब सैयारा फेम अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा तक भी पहुंच गई है, जिनके बेबाक विचारों ने ऑनलाइन माहौल को और गरमा दिया है. रीत अपनी बहन अनीत के साथ अक्सर चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार उनकी व्यक्तिगत राय ने न केवल फिल्म प्रेमियों बल्कि उनके परिवार को भी आलोचनाओं के घेरे में खींच लिया है.
जिन्हें इस पूरे मामले की जानकारी नहीं है, उन्हें बता दें कि हाल ही में एक यूजर की ट्रोलिंग भरी टिप्पणी का जवाब देते हुए रीत पड्डा ने अपनी मजबूत राय जाहिर की. उन्होंने लिखा, 'धुरंधर के लिए, यह सचमुच प्रो-गवर्नमेंट नैरेटिव के रूप में काम करता है, जिसमें पोलिटिकल स्पीचेस का इस्तेमाल नोटबंदी जैसी मामूली गड़बड़ियों को जायज ठहराने के लिए किया जाता है. इसे प्रोपेगेंडा कहें? हां, बिल्कुल इसे नकारें? बिल्कुल नहीं. शायद आपकी प्रोपेगेंडा की परिभाषा अलग हो, कौन जानता है.'
क्या बोल गई रीत पड्डा?
रीत ने आगे अपनी बात को जोर देते हुए कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरल स्टोरी' जैसी फिल्मों में भी कैलकुलेशन हेरफेर नजर आता है. उदाहरण देते हुए उन्होंने जिक्र किया कि इन फिल्मों में '32,000 महिलाओं ने इस्लाम धर्म अपना लिया' जैसे दावे किए जाते हैं, जबकि रियलिटी में यह नंबर्स कुछ सौ के आसपास ही बताई जाती है. उन्होंने लिखा, 'प्रमोशन ऐसे ही तो होता है, है ना? थोड़ी सी सच्चाई लो, उसमें कुछ बेतुके बढ़ा-चढ़ाकर बताए गए आंकड़े मिला दो, और अचानक एक समुदाय के खिलाफ पूरी कहानी तैयार हो जाती है. मुझे ऐसी फिल्मों से कोई दिक्कत नहीं होती... अगर यह छोटी सी समस्या न होती कि पंजाब 95 जैसी फिल्में, जो असल में राजनीतिक मुद्दों पर बात करती हैं लेकिन सत्ताधारी पार्टी की विचारधारा से हटकर चलती हैं, रिलीज नहीं हो पातीं.'
प्रियंका चोपड़ा पर साधा निशाना
रीत पड्डा का कहना था कि ये फिल्में असली जमीनी हकीकत को पूरी तरह नहीं दिखातीं. इसके बजाय ये सिर्फ एक तरफ की और चुनी हुई कहानी को ही आगे बढ़ाती हैं. उन्होंने क्रिटिक्स से सवाल किया कि वे अपने रियल एक्सपीरियंस क्यों नहीं बताते. इसके अलावा, रीत ने ग्लोबल इश्यूज पर भी अपनी राय रखते हुए प्रियंका चोपड़ा से पूछा कि ऑस्कर 2026 के अवार्ड में, जब उनके साथी प्रेसेंटर जेवियर बार्डेम ने खुलकर फिलिस्तीन का सपोर्ट किया, तो प्रियंका ने फिलिस्तीन के खिलाफ 'अवैध युद्ध' का विरोध करने के लिए अपने मंच का इस्तेमाल क्यों नहीं किया.
रीत पड्डा कौन हैं?
रीत पड्डा एक भारतीय मूल की प्रोफेशनल हैं वे फ्रांस में रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 67,000 फॉलोअर्स हैं. वे आयोला नाम की एक बड़ी B2B सॉफ्टवेयर कंपनी में कस्टमर सक्सेस मैनेजर के पद पर काम करती हैं. रीत मार्केटिंग की अनुभवी एक्सपर्ट हैं. वे अच्छे मार्केटिंग कैंपेन बनाती हैं, स्मार्ट मार्केटिंग प्लान तैयार करती हैं, बाजार की रिसर्च करती हैं और कस्टमर्स के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखती हैं. उनकी कंपनी लॉरियल, कोटी, लैकोस्टे और पियरे फैब्रे जैसे बड़े-बड़े ब्रांड्स को उनके ऑनलाइन शॉपिंग (ई-कॉमर्स) से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने में मदद करती है.
विवाद के बाद रीत का सोशल मीडिया से गायब होना
रीत पड्डा के इन बयानों ने सोशल मीडिया पर भारी विवाद खड़ा कर दिया है. जिसके बाद उन्हें अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट करना पड़ा. उन्होंने अपने प्रोफाइल से डिस्प्ले पिक्चर भी हटा दी है. उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है. एक यूजर ने उनके बारें में लिखा, 'रीत पड्डा से मिलिए वह भारतीय हैं लेकिन अपने पाकिस्तानी प्रेमी के साथ यूरोप में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कहा कि 'द केरल स्टोरी', 'द कश्मीर फाइल्स' और 'धुरंधर' सब दुष्प्रचार हैं. उन्होंने पहलगाम या लाल किले की घटनाओं के बारे में कोई स्टोरी पोस्ट नहीं की है. ह अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर ध्रुव राठी की रील्स और हिंदू विरोधी अन्य पोस्ट शेयर या रीपोस्ट करती हैं. यह एक विशिष्ट राष्ट्र-विरोधी वामपंथी मानसिकता है.'
एक ने लिखा, 'अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा से मिलिए, जिन्होंने 'धुरंधर' फिल्म का मज़ाक उड़ाते हुए इसे प्रोपोगेंडा फिल्म बताया। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने अपना अकाउंट प्राइवेट कर लिया है. धुरंधर के फैंस से पंगा मत लो.'
अब यह लड़की धुरंधर और कश्मीर मामलों को दुष्प्रचार बता रही है और कह रही है कि इससे मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, क्योंकि उसके पाकिस्तानी बॉयफ्रेंड फाजिल्का अहमद को ये मामले पसंद नहीं आए.
फिल्म के बारें में
बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ के पार कलेक्शन कर चुकी है. फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 7000 करोड़ है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में है उनके अलावा अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन, संजय दत्त और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आए हैं. फिल्म अपनी भारी सफलता के साथ कमाई के मामलें में आगे बढ़ रही है. यह फिल्म एक भारतीय स्पाई एजेंट के बारें में जो पकिस्तान में घुसपैठ करता है.




