Begin typing your search...

Anurag Dobhal बने पिता, पत्नी Ritika Chauhan ने दिया बच्चे को जन्म, रिश्तों में दरार के बीच आई खुशखबरी

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका चौहान ने राम नवमी के दिन बच्चे को जन्म दिया है. हालांकि दोनों के रिश्तों में तनाव और विवाद की खबरें अभी भी चर्चा में बनी हुई हैं.

Anurag Dobhal बने पिता, पत्नी Ritika Chauhan ने दिया बच्चे को जन्म, रिश्तों में दरार के बीच आई खुशखबरी
X
अनुराग डोभाल बने पिता
( Image Source:  Instagram: anurag_dobhal )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय5 Mins Read

Updated on: 28 March 2026 2:36 PM IST

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) और उनके परिवार पर लगे गंभीर आरोपों के बीच एक नई खबर आई है. उनकी पत्नी रितिका चौहान (Ritika Chauhan) ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है. यह खुशी का मौका राम नवमी के पवित्र त्योहार के दिन आया है. रितिका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने नवजात बच्चे के छोटे-छोटे पैरों की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा. उन्होंने लिखा, 'राम नवमी के पवित्र और शुभ अवसर पर, भगवान ने हमें हमारा सबसे अनमोल उपहार दिया है.' रितिका ने बच्चे की जन्म तिथि भी बताई है, जो 27 मार्च 2026 है. ध्यान देने वाली बात यह है कि रितिका ने इस पोस्ट में अपने पति अनुराग को टैग नहीं किया है. साथ ही, अनुराग ने भी बच्चे के जन्म की यह खुशखबरी अभी तक अपने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से नहीं शेयर की है.

खबरों के मुताबिक, अनुराग और रितिका दोनों वैवाहिक समस्याओं से गुजर रहे हैं. अनुराग, जो सोशल मीडिया पर UK07 राइडर के नाम से मशहूर हैं, ने अपने माता-पिता और भाई पर बहुत गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि उनके परिवार वाले उन पर मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे और उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी कर रहे थे. यह विवाद तब और ज्यादा बढ़ गया जब अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन करते हुए मेरठ-दिल्ली हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए. उस समय रितिका उनके साथ मौजूद थीं.

रितिका ने आरोपों को बतया था बेबुनियाद

दुर्घटना के बाद अनुराग ठीक होने के लिए एक दोस्त के फार्महाउस पर चले गए. खबरें कहती हैं कि तब से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं. अनुराग के मैनेजर ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि रितिका उस समय उनके साथ नहीं थीं. प्रेगनेंसी के दौरान रितिका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए अपनी बात रखी थी. उन्होंने परिवार पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया था. रितिका ने लिखा था, 'सबसे ज्यादा दुख इस बात का होता है कि जो कुछ दिखाया या माना जा रहा है, असलियत उससे बहुत अलग है. सिर्फ इसलिए कि मैं कोई बड़ा इन्फ्लुएंसर नहीं हूं और न ही अपनी हर भावना ऑनलाइन शेयर करना चाहती, इसका मतलब यह नहीं कि मेरी कहानी का कोई महत्व नहीं है.'

बच्चे को लेकर क्या था रितिका का बयान?

रितिका ने यह भी कहा कि हर महिला की तरह वह भी चाहती हैं कि उनका घर परिवार एकजुट रहे. उन्होंने लिखा, 'कोई भी लड़की अपने परिवार को इस तरह के दुख और परेशानी से गुजरते हुए नहीं देखना चाहती. मैंने पत्नी के रूप में अपने सारे जिम्मेदारियों को हमेशा पूरी ईमानदारी और सम्मान के साथ निभाने की कोशिश की है. अब मेरे ऊपर एक और बहुत बड़ी जिम्मेदारी आ गई है मेरा अजन्मा बच्चा. इस नन्ही सी जान को तनाव और दुख भरे माहौल में रहने का कोई हक नहीं है. फिर भी यह सारी स्थिति हमें बहुत गहरे तक प्रभावित कर रही है.'

पूरे परिवार को नुकसान पहुंच रहा

रितिका ने हिंट दिया था कि वह जल्द ही अपना पक्ष भी रखेंगी. उन्होंने कहा कि पहले तो उन्होंने सार्वजनिक रूप से कुछ बोलने से परहेज किया, लेकिन जब आरोप सामने आए तो उन्हें जवाब देना जरूरी लगने लगा. उन्होंने लिखा, 'मैं सिर्फ अफवाहें फैलाने या निगेटिव बातें बढ़ाने के लिए ऑनलाइन नहीं आना चाहती. इससे सिर्फ मुझे ही नहीं, बल्कि मेरे पूरे परिवार को नुकसान पहुंच रहा है. इसके अलावा भी मेरी एक जिंदगी है- एक खूबसूरत जिंदगी, जिसमें मैं अपने सबसे अनमोल पल यानी अपने बच्चे को संजोए हुए हूं। मैं इस पवित्र और बेदाग खुशी के आसपास किसी भी तरह की नकारात्मकता नहीं आने देना चाहती। इसलिए मैं अपने लिए और अपने परिवार के लिए शांति का रास्ता चुन रही हूं.'

कैसी है अनुराग की तबियत

दूसरी ओर, अनुराग अभी भी सोशल मीडिया पर अपने स्वास्थ्य की अपडेट अपने फैंस को देते रहते हैं. तीन दिन पहले उन्होंने एक पोस्ट में बताया कि उनका दाहिना पैर पूरी तरह सुन्न हो गया है और वे उसे हिला भी नहीं पा रहे हैं. उन्होंने अपनी किडनी के पास लगे टांकों की तस्वीर भी दिखाई और कहा कि चोट के कारण उनका पैर प्रभावित हो गया है. अनुराग ने लिखा, 'मुझे नहीं पता कि मैं इससे कैसे उबर पाऊंगा.'

अगला लेख