मिलिए Nico Grigg से, जिसने Epstein के कुख्यात ठिकानों पर पहुंचने की कोशिश की, Video Viral होते ही घर के बाहर खड़ी रहती है SUVs
Jeffrey Epstein के कुख्यात लिटिल सेंट जेम्स आइलैंड तक पहुंचने की कोशिश करने वाले सोशल मीडिया स्टार Nico Grigg का वीडियो वायरल हो गया है. अब उसने दावा किया है कि वीडियो के बाद उसके घर के बाहर रहस्यमयी काली SUVs नजर आ रही हैं.;
epstein Jeffrey island
(Image Source: @dFmhnwcksRvuCr7- X )Nico Grigg Epstein Island: जैसा की आपको मालूम हो कि बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एपस्टीन फाइल्स को लेकर बवाल मचा हुआ है. इस मामले में हर दिन कोई न कोई नाम और कोई न कोई दावा हैरान कर रहा है. इस कड़ी में दुनिया के सबसे रहस्यमय और बदनाम ठिकानों में गिने जाने वाले जेफरी एपस्टीन के 'लिटिल सेंट जेम्स आइलैंड' तक पहुंचने की कोशिश अब किसी थ्रिलर फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी लगने लगी है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि यह कहानी किसी फिल्म की नहीं, बल्कि एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Nico Grigg की असल जिंदगी की है.
जिसने कैमरा हाथ में लेकर इतिहास के सबसे विवादित द्वीपों में से एक तक पहुंचने का दुस्साहस किया और फिर जो हुआ उसे जानकर आपके पैरो तले जमीन खिसक जाएगी. इस स्टंट के बाद न सिर्फ उसका वीडियो वायरल हुआ, बल्कि कुछ ही दिनों में उसने दावा किया कि उसके घर के बाहर रहस्यमयी काली SUVs नजर आने लगीं. अब यह मामला सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं, बल्कि इंटरनेट की दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली कहानियों में शामिल हो गया है कि आखिर उस काली रंग की SUVs में कौन हैं परछाई की तरह घूम रहा है.
कौन है Nico Grigg?
निको ग्रिग (Nico Grigg) अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाला 20 साल का सोशल मीडिया क्रिएटर है. इसका जन्म 2005 में अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुआ था. वह अपने प्रैंक वीडियोज़, खतरनाक स्टंट्स और वायरल कंटेंट के लिए जाना जाता है. निको ने दिसंबर 2020 में TikTok से कंटेंट बनाना शुरू किया था. शुरुआत में उसने Omegle और Zoom कॉल्स में घुसकर प्रैंक वीडियो बनाए, जिसने उसे तेजी से लोकप्रिय बना दिया. आज वह YouTube, Instagram, TikTok और X जैसे प्लेटफॉर्म्स पर लाखों फॉलोअर्स रखता है.
निको ग्रिग का यूट्यूब नेटवर्क कितना बड़ा है?
निको ग्रिग दो बड़े यूट्यूब चैनल चलाता है, Nico (3.2 मिलियन+ सब्सक्राइबर्स) NicoLive (2.4 मिलियन+ सब्सक्राइबर्स) इन चैनलों पर वह हाई-रिस्क स्टंट्स, प्रैंक्स और रियल-लाइफ एक्सपेरिमेंट्स दिखाता है. ‘एपस्टीन आइलैंड’ वीडियो से पहले भी वह कई बार विवादों में रहा है, लेकिन इस वीडियो ने उसे मेनस्ट्रीम चर्चा में ला दिया.
निको ग्रिग एपस्टीन के आइलैंड तक कैसे पहुंचा?
जनवरी 2026 के आखिरी दिनों में निको अपने दोस्तों के साथ यूएस वर्जिन आइलैंड्स पहुंचा. उनका मकसद था. जेफरी एपस्टीन के कुख्यात लिटिल सेंट जेम्स आइलैंड के पास जाकर वीडियो बनाना. Nico ने पहले ड्रोन की मदद से द्वीप की रेकी की. ड्रोन फुटेज में उसे वहां मौजूद लोग और कुछ गतिविधियां नजर आईं. इसके बाद उसने जेट स्की किराए पर ली और द्वीप के और करीब पहुंचने की कोशिश की.
क्या वह आइलैंड के अंदर जा पाया?
वीडियो में निको बताता है कि जैसे ही वह द्वीप के पास पहुंचा, उसे एक महिला नजर आई, जो कथित तौर पर उसकी ओर फोटो खींचती दिखी. निको का दावा है कि शायद उसी समय अधिकारियों को सूचना दी गई. वह किसी तरह किनारे तक पहुंचा, लेकिन समुद्री अर्चिन (Sea Urchins) के कांटों से उसके पैर जख्मी हो गए, जिसके कारण वह बीच से आगे नहीं बढ़ सका. बाद में उसने दावा किया कि उसे कोस्ट गार्ड द्वारा पीछा किए जाने जैसा नजारा भी दिखाई दिया जो वीडियो में देखा जा सकता है.
वीडियो में क्या-क्या दिखाया गया?
निको ने 'I Snuck Onto Jeffrey Epstein’s आइलैंड' नाम से यूट्यूब वीडियो पोस्ट किया. इसमें दिखाया गया-
- ड्रोन से आइलैंड की निगरानी
- एक रहस्यमयी नाव
- दूर से लोगों की मौजूदगी
- जेट स्की से नाकाम लैंडिंग
कथित तौर पर आइलैंड स्टाफ का चेतावनी भरा मैसेज. वीडियो ने कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज बटोर लिए.
निको ग्रिग ने ब्लैक SUVs को लेकर क्या दावा किया?
वीडियो पोस्ट करने के तीन दिन बाद निको ने TikTok और Instagram पर एक और वीडियो डाला. इसमें उसने दावा किया कि उसके घर के बाहर रोज़ काले रंग की ब्लैक्ड-आउट Escalade SUVs खड़ी नजर आ रही हैं. वीडियो में वह कहता है कि एपस्टीन आइलैंड वाला वीडियो डालने के बाद से हर दिन मेरे घर के बाहर काली SUVs खड़ी दिख रही हैं. मुझे नहीं पता ये कौन हैं, लेकिन मैं यह वीडियो बस एहतियातन पोस्ट कर रहा हूं. आगे उसने कहा कि 'हो सकता है ये जेफरी एपस्टीन के दोस्त हों. अगर मैंने किसी को नाराज़ किया हो तो माफी चाहता हूं, मैं चाहता हूं कि यह सब खत्म हो जाए.'
क्या इन SUVs की कोई आधिकारिक पुष्टि हुई?
अब तक न तो किसी सरकारी एजेंसी ने इन SUVs की पुष्टि की है और न ही निको ने पुलिस में किसी शिकायत की बात कही है. सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर दो धड़ों में बंट गए हैं. कुछ इसे गंभीर चेतावनी मान रहे हैं. वहीं Nico अपने सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी किया है जिसमें ज्यादतर वीडियो में काले रंग की SUVs दिखाते हुए नजर आ रहा है तो वहीं कुछ लोग इसे स्क्रीपेट बता रहे हैं हालाकि स्टेट मिरर हिंदी इन किसी दावों की पुष्टि नहीं करता है.
निको ग्रिग की नेट वर्थ कितनी है?
निको ग्रिग ने अपनी कमाई सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन अनुमान के मुताबिक उसकी नेट वर्थ 5 लाख से 10 लाख डॉलर के बीच हो सकती है. कमाई का बड़ा हिस्सा यूट्यूब एड रेवेन्यू, ब्रांड डील्स और वायरल कंटेंट से आता है. जेफरी एपस्टीन की 2019 में मौत के बाद भी यह आइलैंड रहस्यों से घिरा हुआ है. अब यह द्वीप अरबपति स्टीफन डेकॉफ के स्वामित्व में है और आम लोगों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित है. हाल ही में एपस्टीन नेटवर्क से जुड़े दस्तावेजों के खुलासों के बाद इस आइलैंड को लेकर वैश्विक दिलचस्पी और बढ़ गई है.
निको ग्रिग का यह स्टंट क्यों इतना वायरल हुआ?
इस कहानी में तीन चीजें एक साथ जुड़ गईं-
- जेफरी एपस्टीन का रहस्यमयी इतिहास
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का खतरनाक स्टंट
- कथित तौर पर वास्तविक दुनिया के परिणाम
इसी वजह से यह मामला अब सिर्फ यूट्यूब वीडियो नहीं, बल्कि एक ग्लोबल वायरल कंट्रोवर्सी बन चुका है.
Jeffrey Epstein का आइलैंड किसके पास है?
जेफरी एपस्टीन के पास कुल दो निजी द्वीप थे . लिटिल सेंट जेम्स आइलैंड (Little St. James Island) और ग्रेट सेंट जेम्स आइलैंड (Great St. James Island). ये दोनों द्वीप अमेरिका के यूएस वर्जिन आइलैंड्स में स्थित सेंट थॉमस द्वीप से करीब दो मील की दूरी पर हैं. एपस्टीन ने वर्ष 1998 में लिटिल सेंट जेम्स आइलैंड को लगभग 80 लाख डॉलर में खरीदा था. 2019 में उसकी मौत तक इस आइलैंड की कीमत करीब 7 करोड़ डॉलर आंकी जा रही थी.
बाद में, 2023 में अरबपति एसेट मैनेजर स्टीफन डेकॉफ (Stephen Deckoff) ने दोनों द्वीपों को 6 करोड़ डॉलर में खरीद लिया. उन्होंने यहां एक लग्ज़री रिसॉर्ट विकसित करने का दावा किया था, लेकिन 2026 तक किसी भी तरह के निर्माण कार्य की पुष्टि नहीं हुई है. कई पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उनके साथ हुआ यौन शोषण लिटिल सेंट जेम्स आइलैंड पर ही हुआ था.
Jeffrey Epstein का आइलैंड कहां स्थित है?
जेफरी एपस्टीन के दोनों द्वीप- लिटिल सेंट जेम्स और ग्रेट सेंट जेम्स- यूएस वर्जिन आइलैंड्स में स्थित हैं. ये द्वीप सेंट थॉमस आइलैंड से करीब दो मील दूर समुद्र में हैं. इनमें से लिटिल सेंट जेम्स सबसे ज्यादा कुख्यात रहा है, क्योंकि एपस्टीन के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाने वाली कई महिलाओं ने दावा किया है कि उनके साथ अपराध इसी द्वीप पर हुए थे.
क्या Epstein के आइलैंड की तस्वीरें कभी सार्वजनिक हुई हैं?
दिसंबर 2025 में अमेरिकी हाउस ओवरसाइट कमेटी ने लिटिल सेंट जेम्स आइलैंड की कई तस्वीरें सार्वजनिक की थीं. इन तस्वीरों में आइलैंड के बेडरूम, स्विमिंग पूल एरिया और एक ऐसा कमरा भी दिखाया गया था, जिसमें डेंटिस्ट की कुर्सी मौजूद थी. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद एपस्टीन नेटवर्क और इस आइलैंड से जुड़े रहस्यों को लेकर एक बार फिर वैश्विक स्तर पर बहस तेज हो गई थी.
आज भी क्यों चर्चा में रहता है Epstein का आइलैंड?
एपस्टीन की 2019 में मौत के बावजूद उसका आइलैंड आज भी रहस्यों और साजिशों से जुड़ा हुआ माना जाता है. हाल के वर्षों में सामने आए नए दस्तावेज़, वायरल वीडियो और सोशल मीडिया स्टंट्स ने इस द्वीप को दोबारा सुर्खियों में ला दिया है. यही वजह है कि लिटिल सेंट जेम्स आइलैंड अब भी दुनिया के सबसे विवादित और चर्चित निजी द्वीपों में गिना जाता है.