Middle East War : फाइनल ब्लो के मूड में आए Trump, जमीन पर जंग हुई तो कौन मारेगा बाजी? किसमें, कितना है दम
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच जानिए इजरायल, ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका की जमीनी ताकत, हथियार, रणनीति और सैन्य भर्तियों का पूरा विश्लेषण. कौन किस पर भारी?
मिडिल ईस्ट वॉर में तनाव के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर लड़ाई “जमीन पर” उतर आए तो असली ताकत किसके पास होगी, अमेरिका, इजरायल या ईरान के पास? यह सवाल अहम है. ऐसा इसलिए कि जमीनी जंग सिर्फ सैनिकों की संख्या से तय नहीं होती, बल्कि ट्रेनिंग, टेक्नोलॉजी, लॉजिस्टिक्स, भूगोल और युद्ध के अनुभव तय करता है कि कौन, किस पर भारी पड़ेगा? जानें, जमीनी लड़ाई होने पर कौन साबित होगा हीरो,
कौन सेना के मामले में ज्यादा मजबूत?
ईरान, अमेरिका और इजरायलकी सैन्य ताकत अलग-अलग तरह की है. उनके मजबूत कोर भी अलग-अलग रणनीतियों पर टिके हैं. अमेरिका का सबसे बड़ा हथियार उसका हाई-टेक सैन्य इकोसिस्टम है. उसके पास आधुनिक टैंक (M1 Abrams), लंबी दूरी की आर्टिलरी, अटैक हेलीकॉप्टर (Apache), ड्रोन नेटवर्क और स्टेल्थ एयर सपोर्ट (F-35, B-2) बॉम्बर है. सैटेलाइट और रियल-टाइम इंटेलिजेंस उसे युद्ध के मैदान में बढ़त देते हैं. उसकाग्लोबल लॉजिस्टिक्स, नेटवर्क-सेंट्रिक वॉरफेयर और संयुक्त सैन्य ऑपरेशन (Army + Air Force + Navy) काफी मजबूत है. यही वजह है कि अमेरिका तेज और निर्णायक हमले करने में सबसे सक्षम माना जाता है. यूएस की सेना 18 घंटे के अंदर दुनिया के किसी भी कोने में वॉर शुरू करने में सक्षम है.
इजरायल की ताकत उसकी सटीक और स्मार्ट वॉर मशीन में है. उसके पास Merkava टैंक, Iron Dome और David’s Sling जैसे एयर डिफेंस सिस्टम, एडवांस ड्रोन और साइबर वॉरफेयर क्षमता है. इजरायल की इंटेलिजेंस एजेंसियां Mossad और Shin Bet उसकी असली रीढ़ हैं. उसका मजबूत कोर है - तेज mobilization, urban warfare में महारत और सटीक स्ट्राइक. वह कम समय में दुश्मन को बड़ा नुकसान पहुंचाने में माहिर है.
ईरान की ताकत पारंपरिक हथियारों से ज्यादा उसकी रणनीति में है. उसके पास बैलिस्टिक मिसाइलें (Shahab, Fateh), ड्रोन (Shahed सीरीज), रॉकेट आर्टिलरी और बड़ी संख्या में जमीनी सैनिक हैं. लेकिन उसका सबसे बड़ा हथियार है उसका प्रॉक्सी नेटवर्क - जैसे Hezbollah और क्षेत्रीय मिलिशिया. यही उसका मजबूत कोर है - गुरिल्ला वॉरफेयर, असममित रणनीति और लंबी जंग में दुश्मन को थकाने की क्षमता.
क्या अमेरिका जमीनी जंग में सबसे खतरनाक ताकत है?
अगर बात खुले मैदान में पारंपरिक युद्ध की हो, तो अमेरिका की सेना सबसे आगे दिखाई देती है. उसकी ताकत सिर्फ सैनिकों की संख्या में नहीं, बल्कि हाई-टेक नेटवर्क में भी है. सैटेलाइट से लेकर रियल-टाइम इंटेलिजेंस और आधुनिक हथियारों तक. अमेरिकी सेना के पास ग्लोबल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क है, जिससे वह दुनिया के किसी भी हिस्से में तेजी से सैनिक और संसाधन पहुंचा सकती है. लेकिन चुनौती तब आती है जब लड़ाई लंबी खिंचती है, क्योंकि विदेशी जमीन पर युद्ध में राजनीतिक दबाव और स्थानीय समर्थन की कमी अमेरिका को कमजोर कर सकती है.
क्या इजरायल छोटे आकार के बावजूद ग्राउंड वॉर में गेमचेंजर है?
इजरायल की सेना संख्या में छोटी जरूर है, लेकिन उसकी “war readiness” और शहरी युद्ध की क्षमता उसे बेहद खतरनाक बनाती है. हर नागरिक का सैन्य प्रशिक्षण और तेजी से रिजर्व फोर्स को mobilize करने की क्षमता इजरायल को तुरंत प्रतिक्रिया देने में सक्षम बनाती है. गाजा और लेबनान जैसे इलाकों में लगातार ऑपरेशन ने उसे urban warfare का एक्सपर्ट बना दिया है. हालांकि, लंबी और बड़े पैमाने की जंग में सीमित जनसंख्या और संसाधन उसके लिए चुनौती बन सकते हैं.
ईरान की असली ताकत सेना नहीं, रणनीति है?
ईरान सीधे मुकाबले में अमेरिका या इजरायल जितना तकनीकी रूप से मजबूत नहीं है, लेकिन उसकी असली ताकत उसकी asymmetric warfare रणनीति में है. ईरान प्रॉक्सी नेटवर्क जैसे Hezbollah और अन्य मिलिशिया, के जरिए कई मोर्चों पर दबाव बनाता है. उसका भूगोल (पहाड़ और रेगिस्तान) भी उसे रक्षात्मक बढ़त देता है. ईरान लंबी जंग में दुश्मन को थकाने की रणनीति अपनाता है, जहां उसकी संख्या और नेटवर्क काम आते हैं.
अगर जंग खुले मैदान में हो तो कौन जीतेगा?
ओपन बैटलफील्ड में तकनीक, एयर सपोर्ट और लॉजिस्टिक्स निर्णायक होते हैं. इस स्थिति में अमेरिका साफ तौर पर बढ़त में रहेगा, क्योंकि उसकी संयुक्त सैन्य क्षमता (थल, जल, वायु) सबसे मजबूत है और वह बड़े पैमाने पर फायरपावर झोंक सकता है. ईरान के मामले में यूएस की कमजोरी यह है कि वो हजारों किलोमीटर दूर आकर लड़ना पड़ रहा है.
क्या लंबी और गुरिल्ला जंग में ईरान भारी पड़ेगा?
अगर जंग लंबी खिंचती है और गुरिल्ला रणनीति अपनाई जाती है, तो ईरान का मॉडल ज्यादा असरदार हो सकता है. प्रॉक्सी नेटवर्क, स्थानीय समर्थन और कठिन भूगोल उसे ऐसी जंग में मजबूत बनाते हैं, जहां दुश्मन को धीरे-धीरे थकाया जाता है.
फुल-स्केल मिडिल ईस्ट वॉर का कोई निर्णायक विजेता होगा?
अगर पूरे क्षेत्र में बड़ी जंग छिड़ती है, तो नतीजा सीधा नहीं होगा. शुरुआत में संयुक्त राज्य अमेरिका अपनी तकनीक और ताकत से भारी पड़ सकता है, इजरायल क्षेत्रीय स्तर पर सटीक और तेज हमले करेगा. जबकि ईरान लंबी जंग में अपने नेटवर्क के जरिए पलटवार करेगा.
आखिरी सच क्या है?
आज की जंग सिर्फ टैंक और सैनिकों की नहीं रही. असली ताकत इस बात में है कि कौन कितनी जल्दी रणनीति बदल सकता है, किसके पास मजबूत गठबंधन हैं और कौन समय को अपने पक्ष में मोड़ सकता है. इसलिए सवाल “कौन सबसे ताकतवर है” का जवाब एक नहीं, बल्कि हालात के हिसाब से तय होगा.
किस-किसने शुरू की सैनिकों की भर्तियां?
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच ईरान, अमेरिका और इजरायल तीनों देशों ने सैन्य तैयारियां तेज कर दी हैं, जिनमें भर्ती (recruitment) भी अहम हिस्सा बन गई है. ईरान ने सबसे बड़े स्तर पर सेना का mobilization शुरू किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, संभावित जमीनी हमले की आशंका को देखते हुए ईरान ने 10 लाख से ज्यादा लड़ाकों को तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की है. इतना ही नहीं, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया कि ईरान की सुरक्षा एजेंसियां कम उम्र के युवाओं को भी सहायक भूमिकाओं में शामिल कर रही हैं, जिससे उसकी जमीनी युद्ध रणनीति साफ दिखती है.
यूएस भी भर्ती बढ़ाने के लिए नियमों में ढील दे रहा है. अमेरिकी सेना ने भर्ती की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ाकर 42 साल कर दी और कुछ पुराने प्रतिबंध भी हटाए हैं. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सेना में शामिल हो सकें. इसके साथ ही मिडिल ईस्ट में बड़े पैमाने पर सैनिक तैनाती पर भी चर्चा चल रही है.
इजरायल पारंपरिक भर्ती से ज्यादा अपनी रिजर्व फोर्स और अनिवार्य सैन्य सेवा पर निर्भर करता है. मौजूदा युद्ध में उसने तेजी से रिजर्व सैनिकों को बुलाया है और उत्तरी मोर्चे पर ऑपरेशन तेज किए हैं, खासकर हिजबुल्लाह के खिलाफ.