क्रिकेट से लेकर राजनीति तक थू-थू करवा रहा पाकिस्तान, PAK रक्षामंत्री के टॉयलेट पेपर वाले बयान पर यूजर्स ने लिए मजे

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संसद में कहा कि कि अमेरिका ने पाकिस्तान को “टॉयलेट पेपर” की तरह इस्तेमाल किया और फिर किनारे कर दिया. जिस पर यूजर्स मजे ले रहे हैं.;

Khawaja Asif

(Image Source:  X/ @activistarvind )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

भारत-अमेरिका के बीच हाल ही में हुई ऐतिहासिक ट्रेड डील के बाद दक्षिण एशिया की कूटनीति में नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं. इसी बीच पाकिस्तान और अमेरिका के रिश्तों को लेकर इस्लामाबाद से तीखा बयान सामने आया है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने संसद में खुलकर स्वीकार किया कि अमेरिका के साथ निभाई गई नजदीकियों का उनके देश को कोई स्थायी लाभ नहीं मिला.

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में बोलते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अमेरिका की “चापलूसी” करने के बावजूद पाकिस्तान को बदले में सिर्फ नुकसान ही मिला. उन्होंने यहां तक कह दिया कि अमेरिका ने पाकिस्तान को “टॉयलेट पेपर” की तरह इस्तेमाल किया और फिर किनारे कर दिया. उनके इस बयान ने पाकिस्तान की विदेश नीति और अमेरिका के साथ उसके दशकों पुराने रिश्तों पर नई बहस छेड़ दी है. दूसरी तरफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच खेलने पर यू-टर्न लेकर पाकिस्तान ने अपनी किरकिरी करवा ली है.

क्या बोले ख्वाजा आसिफ?

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान में सोवियत संघ और बाद में अमेरिका के नेतृत्व में लड़े गए युद्धों में पाकिस्तान की भागीदारी को बड़ी गलती करार दिया. उन्होंने कहा कि 1980 के दशक में सोवियत संघ के खिलाफ और फिर 2001 के बाद अमेरिका के साथ मिलकर तालिबान के विरुद्ध जंग लड़ना पाकिस्तान के लिए भारी साबित हुआ. उनके मुताबिक, इन फैसलों का खामियाजा देश आज भी भुगत रहा है. हजारों पाकिस्तानी नागरिकों की जान गई, अर्थव्यवस्था कमजोर हुई और आतंकवाद देश के भीतर गहराई तक फैल गया.

ख्वाजा आसिफ ने संसद में कहा कि उस दौर में पाकिस्तान को जिहाद के नाम पर आगे कर दिया गया और आम लोगों को संघर्ष की आग में झोंक दिया गया. उन्होंने संकेत दिया कि विदेशी शक्तियों के दबाव में लिए गए फैसलों ने पाकिस्तान को एक मोहरे की तरह इस्तेमाल होने पर मजबूर कर दिया.

अमेरिका पर क्या लगाया आरोप?

रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने हमेशा अपने हितों को प्राथमिकता दी और जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान का इस्तेमाल किया, लेकिन जब पाकिस्तान को सहयोग की आवश्यकता थी, तब अमेरिका ने दूरी बना ली. उनके शब्दों में अमेरिका ने पाकिस्तान को टॉयलेट पेपर की तरह उपयोग कर फेंक दिया. यह बयान पाकिस्तान-अमेरिका संबंधों में बढ़ती तल्खी को दर्शाता है.

सोशल पर बना मजाक

ख्वाजा आसिफ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसपर यूजर्स भी काफी मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि 'ख्वाजा आसिफ ने आखिरकार कबूल कर लिया कि पाकिस्तान दुनिया की सबसे सस्ती वेश्या रहा है. महाशक्तियों के बीच युद्ध लड़ता रहा है और सस्ते भाड़े के सैनिक की तरह "मेड इन यूएसए" जिहाद चलाता रहा है. इस्तेमाल करके फेंक दिया गया, जैसे टॉयलेट पेपर. भाई, तुम लोग तो हमेशा से अमेरिका की चमची रहे हो. दयनीय!' दूसरे यूजर ने लिखा 'अब घर वापसी करो और हिंदू राष्ट्र का अंग बनो.'

Similar News