469 ईमेल, लंच प्लान और ‘खूबसूरत बहन’, UAE डिप्लोमैट हिंद अल-ओवैस और जेफरी एपस्टीन के 469 ईमेल से मचा बवाल

एपस्टीन फाइल्स के नए दस्तावेज़ों में UAE की वरिष्ठ डिप्लोमैट हिंद अल ओवैस और जेफरी एपस्टीन के बीच 469 ईमेल का खुलासा हुआ है. रिकॉर्ड में आपराधिक संलिप्तता का आरोप नहीं, लेकिन सोशल संपर्क और निजी बातचीत चर्चा में है.;

( Image Source:  @Deb_livnletliv )
By :  धीरेंद्र कुमार मिश्रा
Updated On : 11 Feb 2026 3:03 PM IST

जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइल्स का नया हिस्सा सामने आते ही एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय हलकों में हलचल तेज हो गई है. इस बार चर्चा का केंद्र कोई कारोबारी या हॉलीवुड शख्सियत नहीं, बल्कि संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी एक सीनियर अमीराती डिप्लोमैट हिंद अल-ओवैस हैं. अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट द्वारा जारी रिकॉर्ड में 2011–2012 के बीच एपस्टीन और अल-ओवैस के बीच सैकड़ों ईमेल आदान-प्रदान का जिक्र है, जिनमें सोशल मीटिंग्स, लंच प्लान और यहां तक कि उनकी छोटी बहन से मुलाकात की बात भी शामिल बताई गई है.

हालांकि, दस्तावेजों में उनके खिलाफ किसी आपराधिक संलिप्तता का आरोप नहीं है, लेकिन “वह मुझसे भी ज़्यादा सुंदर है” जैसे कथित ईमेल ने इस विवाद को और गहरा कर दिया. सवाल यह उठ रहा है कि एक दोषी यौन अपराधी से लगातार संपर्क की पृष्ठभूमि क्या थी, सिर्फ सामाजिक परिचय या कुछ और? वहीं, अमेरिकी अधिकारियों ने साफ किया है कि ये रिकॉर्ड कच्चे और अप्रमाणित दस्तावेजों के बड़े संग्रह का हिस्सा हैं, इसलिए बिना पुख्ता सबूत किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. फिर भी, एपस्टीन नेटवर्क से जुड़े हर नए नाम की तरह यह खुलासा भी वैश्विक बहस को नई दिशा दे रहा है.

एपस्टीन फाइल्स में नया खुलासा: क्या है पूरा मामला?

US जस्टिस डिपार्टमेंट द्वारा जारी रिकॉर्ड्स में 2011-2012 के बीच हिंद अल-ओवैस और जेफरी एपस्टीन के बीच लगभग 469 ईमेल एक्सचेंज दर्ज हैं. जांच एजेंसी के रिकॉर्ड में शामिल कैलेंडर एंट्री और लॉजिस्टिकल मैसेज दोनों के बीच मीटिंग के सबूत हैं. हिंद अल-ओवैस ने एपस्टीन के साथ ईमेल में अपनी बहन के बारे में क्या चर्चा करते हुए पाई गई हैं.

ईमेल में क्या लिखा था? “मेरी बहन आपसे मिले…”

जनवरी 2012 के ईमेल में अल-ओवैस ने अपनी बहन को एपस्टीन से मिलवाने की बात कही. जवाब में एपस्टीन ने मीटिंग का समय सुझाया. इसके बाद हुई बातचीत में, एपस्टीन ने लंच का सुझाव दिया, जिस पर अल-ओवैस ने जवाब दिया: “मैं आपको देखने और अपनी बहन से मिलवाने के लिए बहुत उत्साहित हूं. वह मुझसे भी ज्यादा सुंदर है!”

क्या किसी आपराधिक साजिश का संकेत है?

हालांकि, जांच एजेंसी के रिकॉर्ड में कहीं भी यह आरोप नहीं है कि हिंद अल-ओवैस एपस्टीन की आपराधिक गतिविधियों में शामिल थीं या उन्हें इसकी जानकारी थी. दस्तावेज केवल संपर्क और सोशल कोऑर्डिनेशन दिखाते हैं.

हिंद अल-ओवैस कौन हैं?

वह UAE की Permanent Committee for Human Rights (PCHR) की डायरेक्टर रही हैं और संयुक्त राष्ट्र में वरिष्ठ सलाहकार रह चुकी हैं. उन्होंने जेंडर इक्वालिटी और महिला अधिकारों पर कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भाषण दिए हैं और यूएन का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं.

US अधिकारियों ने क्या कहा?

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक ये दस्तावेज बड़े, कच्चे और अनवेरिफाइड रिकॉर्ड का हिस्सा है. सिविल लिबर्टीज ग्रुप्स ने चेतावनी दी है कि एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में जिन लोगों के नाम हैं, उनके बारे में बिना किसी भी नाम का जिक्र अपने आप में अपराध का सबूत नहीं माना जाना चाहिए कि उन्होंने कोई गलत काम किया है.

US अधिकारियों ने कहा है कि ये डॉक्यूमेंट्स रॉ और अनवेरिफाइड रिकॉर्ड के एक बड़े कलेक्शन का हिस्सा हैं, और सिविल लिबर्टीज़ ग्रुप्स ने चेतावनी दी है कि एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में जिन लोगों के नाम हैं, उनके बारे में बिना किसी पक्के सबूत के यह नहीं माना जाना चाहिए कि उन्होंने कोई गलत काम किया है.

एपस्टीन केस क्यों बार-बार चर्चा में आता है?

जेफरी एपस्टीन 2019 में सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों के बीच जेल में मृत पाए गए थे. उनसे जुड़े संपर्कों और हाई-प्रोफाइल नामों की वजह से हर नए दस्तावेज पर वैश्विक स्तर पर बहस छिड़ जाती है.

Similar News