Epstein Files: Elon Musk और मार्क जुकरबर्ग की फोटो पर मचा बवाल! क्या आईलैंड पर काली करतूत में थे शामिल?
Epstein files से अब Elon Musk और मार्क जुकरबर्ग की तस्वीर सामने आई है. जिसने एकबार फिर से पूरे वर्ल्ड में हलचल मचा दी है.;
Epstein Files: जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों के सार्वजनिक होने के बाद एक तस्वीर ने वर्ल्ड में हलचल मचा दी है. हाल ही में जारी की गई इस तस्वीर में टेस्ला के मालिक एलोन मस्क और मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग एक लंबी डिनर टेबल पर एक साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी जांच दस्तावेजों के एक बड़े सेट का हिस्सा है.
तस्वीर सामने आने के बाद राजनीति, टेक इंडस्ट्री और कारोबारी जगत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. हालांकि, दस्तावेजों में स्पष्ट किया गया है कि एलोन मस्क के किसी भी प्रकार के गलत या आपराधिक कृत्य में शामिल होने का कोई संकेत नहीं है और फाइलों में नाम का होना अपने आप में किसी अपराध की पुष्टि नहीं करता.
क्यों हो रही तस्वीर की चर्चा?
अमेरिकी न्याय विभाग ने पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से जिन दस्तावेजों को सार्वजनिक किया है, उनमें लाखों पन्ने, तस्वीरें और वीडियो शामिल हैं. इन्हीं फाइलों में मौजूद एक तस्वीर में एलोन मस्क और मार्क जुकरबर्ग को एक ही डिनर टेबल पर बैठे देखा गया है, जिसने सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोरी हैं.
एपस्टीन ने नोट में क्या लिखा था?
फाइलों में शामिल ईमेल से यह भी सामने आया है कि 2 अगस्त 2015 को जेफरी एपस्टीन ने खुद को एक नोट लिखा था. इस नोट में उन्होंने लॉस एंजिल्स में 'मस्क थील जकरबर्ग' के साथ डिनर तय होने की बात कही थी. माना जा रहा है कि उनका इशारा एलोन मस्क और मार्क जुकरबर्ग और निवेशक पीटर थील की ओर था. इसके अगले दिन एपस्टीन ने उसी डिनर समारोह में ली गई एक तस्वीर खुद को ईमेल की थी, जो अब जांच फाइलों के साथ सामने आई है.
जेफरी एपस्टीन के राजनीति, व्यापार और शिक्षा जगत की कई प्रभावशाली हस्तियों से लंबे समय से संबंध रहे हैं. उन्हें साल 2008 में फ्लोरिडा में एक नाबालिग से यौन संबंध बनाने के लिए उकसाने का दोषी ठहराया गया था. साल 2019 में एपस्टीन की जेल में मौत हो गई थी. जो आज तक रहस्य बनी हुई है.
क्या एपस्टीन के आइलैंड पर गए थे मस्क?
एपस्टीन फाइल्स में मौजूद कुछ मैसेज में एलोन मस्क के साथ संभावित यात्रा व्यवस्थाओं पर बातचीत का जिक्र है. इनमें साल 2012 में एपस्टीन के आइलैंड की यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल भी शामिल हैं. एलोन मस्क ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह कभी उस द्वीप पर नहीं गए और उनके खिलाफ किसी भी प्रकार का आरोप दर्ज नहीं किया गया है.