Begin typing your search...

एप्सटीन आईलैंड पर गया इंफ्लुएंसर, पीछा होने का दावा- कौन है नया मालिक Stephen Deckoff?

एपस्टीन आईलैंड को अब Stephen Deckoff नाम के एक शख्स ने खरीद लिया है. लेकिन, हाल ही में एक Nico Gregg नाम के Influencer ने वहां जाकर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं.

एप्सटीन आईलैंड पर गया इंफ्लुएंसर, पीछा होने का दावा- कौन है नया मालिक Stephen Deckoff?
X
( Image Source:  AI GENERATED IMAGE )
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी

Published on: 8 Feb 2026 11:42 AM

Who is Stephen Deckoff: एप्सटीन फाइल्स से जुड़ी हर रोज कोई नई खबर सामने आती रहती है. अब उसके आईलैंड को एक बिलिनियर Stephen Deckoff ने खरीद लिया है, और वह यहां रिज़ॉर्ट बनाने का प्लान कर रहा है. लेकिन, कहीं न कहीं लोगों को शक है कि अब भी यहां कुछ गलत हो रहा है, और बहुत कुछ छिपाने की कोशिश की जा रही है. इस बात का शक जब और गहरा जाता है, जब एक Nico Gregg नाम का Influencer आईलैंड पर जाता है और वहां से आने के बाद उसका पीछा होने लगता है.

उसके घर के बाहर ग्रे और ब्लैक कलर की एसयूवी अकसर खड़ी रहती है. ग्रेग ने एक वीडियो जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है और बताया है कि वह ये लोग एपस्टीन के दोस्त हो सकते हैं और वह आईलैंड पर जाने को लेकर माफी मांगता है और वह चाहता है कि इस बात को यहीं खत्म कर दिया जाए. खास बात यह है कि जब यह शख्स वहां गया तो कुछ महिलाएं उसकी तस्वीरें भी निकलती नजर आईं. अब सवाल उठ रहा है कि आखिर वह बिलिनियर Stephen Deckoff कौन है जिसने एपस्टीन का आईलैंड खरीदा है?

कौन है Stephen Deckoff?

  • फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टीफन डेकोफ ब्लैक डायमंड कैपिटल मैनेजमेंट के संस्थापक हैं, जो लगभग 10 अरब डॉलर के एसेट्स को मैनेज करता है. साल 1995 में ब्लैक डायमंड की शुरुआत करने से पहले उन्होंने अलग-अलग वित्तीय संस्थानों में काम करते हुए अपना करियर आगे बढ़ाया और किडर, पीबॉडी एंड कंपनी में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद तक पहुंचे.
  • वह अमेरिका के यूएस वर्जिन आइलैंड्स के सेंट जॉन में रहते हैं और वहां की विभिन्न सामुदायिक संस्थाओं को दान भी देते हैं. डेकोफ के पास कोलोराडो और न्यूयॉर्क सिटी में कई मल्टी-मिलियन डॉलर की संपत्तियां हैं, साथ ही बेवर्ली हिल्स में एक आलीशान हवेली भी है, जो पहले लात्सिस शिपिंग परिवार की थी.
  • फोर्ब्स की 2025 की अरबपतियों की सूची में उनका स्थान 1305वां है, जबकि 2023 की फोर्ब्स 400 सूची में वह 356वें नंबर पर रहे. 60 साल के डेकोफ ने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की है.
  • उनकी इनकम का अहम स्रोत प्राइवेट इक्विटी है और वह खुद के दम पर संपत्ति बनाने वालों में गिने जाते हैं. वह शादीशुदा हैं, उनके तीन बच्चे हैं और उन्हें स्कीइंग का शौक है.इसी शौक से प्रेरित होकर उन्होंने अपनी कंपनी का नाम ‘ब्लैक डायमंड’ रखा था.
Stephen Deckoff Infographic

Stephen Deckoff

Founder – Black Diamond Capital Management

कौन हैं?
अमेरिकी अरबपति निवेशक और ब्लैक डायमंड कैपिटल मैनेजमेंट के संस्थापक।
कंपनी
Black Diamond Capital Management लगभग 10 अरब डॉलर के एसेट्स मैनेज करती है।
करियर
1995 में ब्लैक डायमंड की स्थापना। Kidder, Peabody & Company में Senior Vice President रह चुके हैं।
निवास और संपत्ति
US Virgin Islands के सेंट जॉन में रहते हैं। कोलोराडो, न्यूयॉर्क और बेवर्ली हिल्स में मल्टी-मिलियन डॉलर की संपत्तियां।
Forbes Ranking
Forbes Billionaires 2025: 1305वां स्थान Forbes 400 (2023): 356वां स्थान
शिक्षा
Cornell University से Bachelor of Science की डिग्री।
आय का स्रोत
प्राइवेट इक्विटी मुख्य आय का स्रोत। Self-made अरबपति।
व्यक्तिगत जीवन
उम्र: 60 वर्ष शादीशुदा, तीन बच्चे स्कीइंग का शौक
नाम की प्रेरणा
स्कीइंग के शौक से प्रेरित होकर कंपनी का नाम “Black Diamond” रखा।

क्या है Stephen Deckoff का प्लान?

करीब एक साल से ज्यादा समय तक बाजार में रहने के बाद जेफ्री एप्स्टीन के बदनाम कैरिबियाई आईलैंड्स को निजी इक्विटी फर्म ब्लैक डायमंड कैपिटल मैनेजमेंट के संस्थापक स्टीफन डेकोफ ने 60 मिलियन डॉलर में खरीदा है. इन आईलैंड्स की शुरुआती मांग 125 मिलियन डॉलर थी.

क्या जेफरी से है कोई कनेक्शन?

डेकोफ ने बताया कि वह इस जगह पर 25 कमरों वाला एक लग्ज़री रिसॉर्ट विकसित करने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी कभी जेफ्री एप्स्टीन से मुलाकात नहीं हुई और न ही वे एप्स्टीन की 2019 में मौत से पहले कभी इन आईलैंड्स पर गए थे.4

फोर्ब्स से बातचीत में डेकोफ ने कहा कि उन्हें एक दशक से ज्यादा वक्त से यूएस वर्जिन आइलैंड्स को अपना घर कहने पर गर्व है और वह यहां की प्राकृतिक सुंदरता को ध्यान में रखते हुए एक वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट प्लेस बनाना चाहते हैं.

यह संपत्ति लिटिल सेंट जेम्स (करीब 70 एकड़) और ग्रेट सेंट जेम्स (करीब 160 एकड़) आईलैंड्स में फैली हुई है, जो फेमस टूरिस्ट प्लेस सेंट थॉमस के पास मौजूद हैं. इन द्वीपों पर पहले से ही हेलिपैड, कई स्विमिंग पूल और कई गेस्ट विला मौजूद हैं.

वर्ल्‍ड न्‍यूज
अगला लेख