अनाया बांगर तलाश रहीं दुल्हा, Pranit More के शो में बताया बचपन में कैसे आती थी फीलिंग- FAQ से समझें इन 6 सवालों के जवाब
जेंडर ट्रांजिशन के बाद अपनी जिंदगी को लेकर खुलकर बात करने वाली अनाया ने इस बार मशहूर कॉमेडियन प्रणित मोरे के स्टैंड-अप शो में अपने रिश्तों, पसंद-नापसंद और निजी जीवन से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए. उन्होंने न सिर्फ अपनी सेक्शुअल ओरिएंटेशन पर खुलकर बात की, बल्कि यह भी बताया कि उन्हें किस तरह का जीवनसाथी पसंद है और वह अपने भविष्य के रिश्ते को किस नजरिए से देखती हैं.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर एक बार फिर चर्चा में हैं. जेंडर ट्रांजिशन के बाद अपनी जिंदगी को लेकर खुलकर बात करने वाली अनाया ने इस बार मशहूर कॉमेडियन प्रणित मोरे के स्टैंड-अप शो में अपने रिश्तों, पसंद-नापसंद और निजी जीवन से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए. उन्होंने न सिर्फ अपनी सेक्शुअल ओरिएंटेशन पर खुलकर बात की, बल्कि यह भी बताया कि उन्हें किस तरह का जीवनसाथी पसंद है और वह अपने भविष्य के रिश्ते को किस नजरिए से देखती हैं.
इसके अलावा अनाया ने क्रिकेटर्स से जुड़े सवालों, डेटिंग लाइफ और सोशल मीडिया पर मिलने वाले ध्यान को लेकर भी बेबाकी से अपनी राय रखी. उनके कई जवाब अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोग उनकी निजी जिंदगी को लेकर उत्सुकता दिखा रहे हैं. आखिर लड़के से लड़की बनी अनाया बांगर ने अपने दिल की कौन-कौन सी बातें दुनिया के सामने रखीं? आइए 6 बड़े सवालों और उनके जवाबों के FAQ से समझते हैं.




