राजस्थान में घोड़े पर Blinkit डिलीवरी! बुजुर्ग का यह अंदाज देख यूजर्स हैरान, बोले- चाचा कमाल कर दिया - viral video
राजस्थान का अनोखा वीडियो वायरल. घोड़े पर बैठकर डिलीवरी करता दिखा शख्स! लोगों ने कहा ‘यहां सब मुमकिन है’. जानें पूरा मामला, देखें वीडियो और पढ़ें दिलचस्प प्रतिक्रियाएं.
राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान भी किया और मुस्कुराने पर भी मजबूर कर दिया. आमतौर पर जहां डिलीवरी बॉय साइकिल या बाइक पर नजर आते हैं, वहीं इस वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति घोड़े पर सवार होकर सामान डिलीवर करते दिख रहे हैं. उनके साथ एक और व्यक्ति भी मौजूद है और घोड़े के साथ पीले रंग का डिलीवरी बैग लटका हुआ है, जो Blinkit के डिलीवरी बैग जैसा दिखता है.
लोग इस वीडियो को देखकर क्यों हैरान हैं?
वीडियो में बुजुर्ग शख्स पगड़ी और पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहने आराम से घोड़े पर सवार होकर राजमार्ग पर चलते नजर आते हैं. यह दृश्य इतना अलग और अनोखा है कि लोग हंसी-मजाक के साथ इसे “10 मिनट डिलीवरी का देसी वर्जन” भी कह रहे हैं। कई यूजर्स ने मजाक में कहाए 'अब घोड़े भी गिग इकॉनमी का हिस्सा बन गए हैं.'
मजेदार वीडियो है, इसके पीछे बड़ा संकेत छिपा है?
यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि बदलती आर्थिक तस्वीर की ओर भी इशारा करता है. जहां पहले राजस्थान में घोड़े की सवारी शादियों और परंपराओं से जुड़ी होती थी, वहीं अब वही घोड़ा रोज़गार का जरिया बनता दिख रहा है, वो भी एक बुजुर्ग के लिए.
‘रोल रिवर्सल’ यानी भूमिकाओं का बदलाव है?
पहले युवा शादियों में घोड़े पर चढ़ते थे, जो शान और परंपरा का प्रतीक थाए लेकिन अब स्थिति बदलती दिख रही है. बुजुर्ग व्यक्ति घोड़े पर डिलीवरी करते नजर आ रहे हैं. यह आर्थिक भूमिकाओं के उलटफेर (role reversal) को दर्शाता है, जहां परंपरा और रोज़गार का अनोखा मेल दिख रहा है.
क्या ऐसे मामले पहले भी सामने आए हैं?
यह पहली बार नहीं है. इससे पहले भी भारत के कई शहरों में ट्रैफिक से बचने या तेजी से डिलीवरी करने के लिए घोड़े का इस्तेमाल करते हुए डिलीवरी बॉय के वीडियो सामने आ चुके हैं. हालांकि, हर बार यह नजारा लोगों के लिए उतना ही नया और दिलचस्प होता है.
सोशल मीडिया पर लोगों का क्या रिएक्शन है?
इस वीडियो को 55 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. “चाचा ने तो कमाल कर दिया.” “ये राजस्थान है, यहां सब मुमकिन है.”
ऊंट से डिलीवरी!
एक यूजर ने तंज करते हुए लिखा, “युवाओं को घोड़ी चढ़ना नसीब नहीं, और बुजुर्ग घोड़े पर डिलीवरी कर रहे हैं.”
बेरोजगारी और गिग इकॉनमी की तरफ इशारा करता है?
यह वायरल क्लिप एक गहरे सामाजिक-आर्थिक बदलाव की ओर भी संकेत करता है. राजस्थान में युवाओं की बेरोजगारी दर चिंता का विषय रही है, वहीं गिग इकॉनमी और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म तेजी से फैल रहे हैं. ऐसे में पारंपरिक साधन भी अब आधुनिक रोजगार का हिस्सा बनते दिख रहे हैं.
क्या यह ‘देसी जुगाड़’ भारत की नई पहचान बन रहा है?
भारत में जुगाड़ और नवाचार का मेल हमेशा से रहा है. यह वीडियो उसी का ताजा उदाहरण है, जहां परंपरा, तकनीक और जरूरत मिलकर एक नया मॉडल बना रहे हैं, जो न सिर्फ अनोखा है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करता है.