Begin typing your search...

कौन हैं जयपुर राजघराने के पद्मनाभ सिंह? Epstein Files से जुड़ा नाम तो सोशल पर मच गया बवाल

Epstein Files में इस बार जयपुर राजघराने के महाराजा का नाम सामने आया है. जिसको लेकर अब सोशल पर बवाल मचता हुआ दिख रहा है.

Padmanabh Singh Epstein Files Jaipur Royal Family
X

Padmanabh Singh

( Image Source:  X/ @TheKPMalik )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर

Published on: 10 Feb 2026 10:02 AM

अमेरिका के यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइल्स एक बार फिर सुर्खियों में हैं. साल 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में एपस्टीन की मौत के बाद भी उसके कथित काले नेटवर्क और रसूखदार संपर्कों को लेकर खुलासों का सिलसिला थम नहीं रहा. एपस्टीन फाइल्स के सार्वजनिक होते ही हर दिन नए दावे और आरोप सामने आ रहे हैं, जिनका असर दुनियाभर में देखने को मिल रहा है.

इसी कड़ी में अब भारतीय राजनीति में भी विवाद तेज हो गया है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और जयपुर राजघराने की सदस्य दीया कुमारी का नाम एपस्टीन फाइल्स से जोड़ने की कोशिश की है, जिससे सियासी हलचल और बढ़ गई है.

पवन खेड़ा ने क्या दावा किया?

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा "सोमवार 14 मई 2018 को एक प्रेषक जिसका नाम गोपनीय कर दिया गया है, उसने #Epstein को लिखा ‘मैं इन गर्मीयों में रोम के पास हमारे पारिवारिक किले में जयपुर के महाराजा के जन्मदिन की पार्टी आयोजित कर रहा हूं. यह जबरदस्त होने वाली है."

इस पोस्ट के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं. सोशल मीडिया पर अब जयपुर राजघराने की चर्चा होने लगी है. कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि एपस्टीन फाइल्स में जिस जयपुर के महाराजा की बात हो रही है वो पद्मनाभ सिंह हैं. हालांकि एपस्टीन फाइल्स में महाराजा का नाम नहीं दिया गया है. वहीं, इस पूरे मामले में अब तक दीया कुमारी या उनके परिवार की ओर से किसी आधिकारिक प्रतिक्रिया की जानकारी सामने नहीं आई है.

कौन हैं पद्मनाभ सिंह?

पद्मनाभ सिंह राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और भाजपा सांसद दीया कुमारी के बेटे हैं. साल 2011 में उन्हें पारिवारिक परंपरा के अनुसार जयपुर के महाराजा की उपाधि दी गई थी, हालांकि यह उपाधि आधिकारिक नहीं मानी जाती. पद्मनाभ सिंह एक चर्चित पोलो खिलाड़ी, फैशन आइकन और जयपुर राजघराने की अनुमानित 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के संरक्षक के रूप में पहचाने जाते हैं. अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उनकी मौजूदगी और सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रियता उन्हें अक्सर सुर्खियों में रखती है.

क्या था एपस्टीन का ‘रेड रूम’?

एपस्टीन को लेकर पहले ही कई सनसनीखेज खुलासे सामने आ चुके हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उसने अय्याशी के लिए एक ‘रेड रूम’ बनवा रखा था, जहां रसूखदार मेहमानों के लिए महिलाओं से निजी डांस करवाए जाते थे. बताया जाता है कि यह रेड रूम पेरिस स्थित एक घर में बनाया गया था. हालांकि, इन दावों की जांच अलग-अलग एजेंसियों द्वारा अलग-अलग स्तर पर की जाती रही है.

RAJASTHAN NEWS
अगला लेख