फ्री राइड के लिए कैब ड्राइवर ने लड़की को दिया S@# का ऑफर, सोशल पर चैट्स आई सामने तो भड़के यूजर्स

चंडीगढ़ में कैब ड्राइवर ने लड़की से न सिर्फ निजी सवाल पूछे, बल्कि हद पार करते हुए फ्री राइड के बदले यौन संबंध बनाने का प्रस्ताव तक दे डाला.;

Chandigarh Cab Driver

(Image Source:  AI: Sora )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

चंडीगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. देर रात ऑफिस से निकलकर घर जाने के लिए कैब बुक करने वाली युवती को जिस अनुभव से गुजरना पड़ा, उसने इन-ड्राइव जैसे कैब प्लेटफॉर्म पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

पीड़िता का आरोप है कि कैब ड्राइवर ने न सिर्फ निजी सवाल पूछे, बल्कि हद पार करते हुए फ्री राइड के बदले यौन संबंध बनाने का प्रस्ताव तक दे डाला. हैरानी की बात यह रही कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने तीन दिन तक एफआईआर दर्ज नहीं की, जबकि चौथे दिन पूरा मामला अचानक खत्म कर दिया गया.

फ्री राइड पर सेक्स का ऑफर

घटना के मुताबिक, युवती रात करीब 12 बजे ऑफिस से निकली थी और घर लौटने के लिए इन-ड्राइव ऐप के जरिए कैब बुक की. रास्ते में ड्राइवर ने पहले उससे उसके बॉयफ्रेंड को लेकर सवाल पूछे. इसके बाद बातचीत का रुख पूरी तरह बदल गया और ड्राइवर ने युवती को फ्री राइड का लालच देकर यौन संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा. युवती का आरोप है कि ड्राइवर ने न केवल यह प्रस्ताव दिया, बल्कि इसके बदले पैसे देने की बात भी कही, जिससे वह मानसिक रूप से बुरी तरह परेशान हो गई.

शिकायत के बावजूद 3 दिन तक दर्ज नहीं हुई FIR

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया और पूरी आपबीती बताई. हालांकि, आरोप है कि तीन दिनों तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की, जिससे युवती को बार-बार थाने के चक्कर लगाने पड़े. इस दौरान मामले को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.

 

X/ @SachinGuptaUP

चौथे दिन थाने पहुंची ड्राइवर यूनियन

मामले ने तब नया मोड़ लिया जब चौथे दिन आरोपी कैब ड्राइवर अपनी पूरी यूनियन के साथ थाने पहुंचा. वहां उसने युवती से माफी मांगी और मामले को खत्म करने की बात कही। इसके बाद केस को वहीं समाप्त कर दिया गया. इस घटनाक्रम ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या माफी और दबाव के जरिए इस तरह के गंभीर मामलों को रफा-दफा किया जा सकता है.

सोशल पर भड़के यूजर्स

इस घटना की चैट्स सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यूजर्स भड़कते हुए दिखाई दिए. एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि 'माफी से मामला खत्म करना न्याय नहीं, बल्कि अपराधी के हौसले बुलंद करना है. अगर आज इसे केवल एक समझौते के तौर पर देखा गया, तो कल किसी दूसरी महिला के साथ इससे भी भयानक घटना हो सकती है. दूसरे यूजर ने लिखा 'गुनाह बड़ा नहीं होता सपोर्ट सिस्टम बड़ा होता है.'

Similar News