सुसाइड से पहले का CCTV फुटेज, क्या कर रहे थे DM गगनदीप सिंह रंधावा? 5 पॉइंट्स में समझें केस की पूरी ABCD
DM गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले को लेकर इन दिनों अमृतसर और पंजाब सरकार में बवाल मचा हुआ है. दरअसल डीएम गगनदीप सिंह रंधावा ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के मंत्री लालजीत भुल्लर पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुसाइड कर लिया था.
Amritsar dm suicide case
(Image Source: X/ @bsmajithia, @shaileshvermasp, @ParmeetBidowali )डीएम गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले को लेकर इन दिनों अमृतसर और पंजाब सरकार में बवाल मचा हुआ है. दरअसल डीएम गगनदीप सिंह रंधावा ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के मंत्री लालजीत भुल्लर पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुसाइड कर लिया था. जिसके बाद पंजाब सरकार भी घेरे में आ गई. वहीं सीएम भगवंत मान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से इस्तीफा लिया और उनके खिलाफ FIR भी हुई.
हालांकि अभी तक मंत्री की गिरफ्तारी नहीं हुई है जिसको लेकर डीएम के परिवार ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अभी तक डीएम गगनदीप का अंतिन सरकार भी परिवार ने नहीं किया है. वहीं सुसाइड से पहले डीएम गगनदीप का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
सुसाइड से पहले क्या कर रहे थे DM?
सुसाइड से पहले डीएम रंधावा की जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई है उसमें उनको 21 मार्च की सुबह आंगन में टहलते हुए देखा गया. इसके बाद रंधावा रुकते हैं और सल्फास की गोली खा लेते हैं. सल्फास खाने के बाद उन्होंने वीडियो बनाया था. जिसमें डीएम रंधावा ने कहा था कि उन्होंने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से तंग आकर सल्फास खा ली है और वे अब नहीं बचेंगे.
वीडियो सामने आने के बाद मंत्री पर एक्शन हुआ लेकिन गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई. अब डीएम के परिवार ने पंजाब सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है कि वे मंत्री और उसके पिता को गिरफ्तार करें.
5 पॉइंट्स में समझें केस की पूरी ABCD
1. टेंडर के चलते विवाद हुआ. मंत्री ने अपने पिता के नाम पर टेंडर भरवाया और डीएम के ऊपर टेंडर देने का दबाव बनाया.
2. जब डीएम ने टेंडर देने से मना किया तो फिर मंत्री ने उन्हें अपने घर बुलाया. जहां डीएम के साथ मारपीट करके रिश्वत लेने का एक फर्जी वीडियो दबाव देकर बनवाया गया.
3. इसको लेकर डीएम ने एक लेटर लिखकर उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की.
4. बार-बार धमकी मिलने के बाद डीएम गगनदीप रंधावा ने 21 मार्च को जहर खाकर आत्महत्या कर ली.
5. वीडियो सामने आने के बाद मंत्री से इस्तीफा लिया गया और FIR हुई.