JPSC 2026 : सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस, डिप्टी कलेक्टर से DSP तक की नौकरी के लिए बढ़ी आवेदन की तारीख

JPSC CCE 2026 : JPSC ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी तक बढ़ा दी है. 103 पदों पर भर्ती तीन चरणों की परीक्षा के जरिए होगी. जानें योग्यता, आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया.;

( Image Source:  Sora AI )
Curated By :  धीरेंद्र कुमार मिश्रा
Updated On : 15 Feb 2026 3:03 PM IST

JPSC CCE 2026 : झारखंड में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त असैनिक सेवा (CCE) 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. अब अभ्यर्थी 20 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जबकि परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी तय की गई है. पहले अप्लाई करने की लास्ट डेट 14 फरवरी तय की गई थी.

जेपीएससी भर्ती अभियान के जरिए कुल 103 पद भरे जाएंगे, जिनमें डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और वित्त/लेखा सेवा जैसे प्रतिष्ठित पद शामिल हैं. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है. यानि युवाओं के पास तैयारी और आवेदन का अतिरिक्त समय है.

आवेदन के लिए कितनी योग्यता जरूरी?

जेपीएससी के इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) डिग्री होना अनिवार्य है. अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते परीक्षा के समय डिग्री पूरी हो चुकी हो.

अधिकतम आयु?

जेपीएससी की इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के लिए लगभग 35 वर्ष है. आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/महिला) को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी. आयु की गणना आयोग द्वारा तय कट-ऑफ डेट के अनुसार होगी.

आवेदन शुल्क (Application Fee) क्या?

सामान्य/OBC/EWS वर्ग में उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये, SC/ST झारखंड निवासी के लिए 150 रुपये और दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट.

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले JPSC की आधिकारिक वेबसाइट खोलें.
  • Civil Services Examination 2026 का नोटिफिकेशन डाउनलोड कर पात्रता व निर्देश ध्यान से पढ़ें.
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रकिया पूरा करें.
  • आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज, फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें.

चयन (Selection Process) कैसे?

जेपीएससी की यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होगी. पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा (Mains) और तीसरे चरण में साक्षात्कार (Interview). इन चरणों को सफलतापूर्वक पार करने वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति राज्य की विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं में की जाएगी.

Similar News