Jharkhand Lecturer Vacancy 2026: 355 लेक्चरर पदों की बंपर भर्ती, कंप्यूटर साइंस में सबसे ज्यादा सीटें, ऐसे करें आवेदन

Jharkhand Lecturer Vacancy 2026 : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन ने पॉलिटेक्निक लेक्चरर के 355 पदों पर भर्ती की घोषणा की है. इच्छुक अभ्यर्थी 12 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.;

( Image Source:  Sora AI )

Jharkhand Lecturer Vacancy 2026: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने पॉलिटेक्निक लेक्चरर के 355 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. लंबे इंतज़ार के बाद आई इस वैकेंसी में सबसे ज्यादा सीटें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में हैं. इंजीनियरिंग और साइंस बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए यह शानदार अवसर माना जा रहा है.

सरकारी पॉलिटेक्निक और सरकारी महिला पॉलिटेक्निक कॉलेजों में लेक्चरर बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू होगी और 12 मार्च 2026 तक चलेगी- खास बात यह है कि पूरी प्रक्रिया वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) सिस्टम के जरिए ऑनलाइन होगी.

इस भर्ती अभियान के तहत 349 नियमित पदों के साथ 6 बैकलॉग पद शामिल हैं, जिससे कुल संख्या 355 हो गई है. झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले संस्थानों में नियुक्ति दी जाएगी.

JPSC पॉलिटेक्निक लेक्चरर नोटिफिकेशन 2026 जारी

Jharkhand Public Service Commission ने 13 फरवरी 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पॉलिटेक्निक लेक्चरर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत 349 नियमित पदों और 6 बैकलॉग पदों सहित कुल 355 वैकेंसी भरी जाएंगी. यह नियुक्तियां झारखंड सरकार के हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन विभाग के अंतर्गत आने वाले सरकारी पॉलिटेक्निक और महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में होंगी.

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 20 फरवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 12 मार्च 2026 (शाम 5 बजे तक)
  • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 14 मार्च 2026 (शाम 5 बजे तक)
  • हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 25 मार्च 2026 (शाम 5 बजे तक)

अभ्यर्थियों को सलाह क्या?

झारखंड पब्लिक सर्विस क​मिशन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार न करें, बल्कि समय से पहले आवेदन कर दें.

किस विषय में, कितने पदों पर वैकेंसी?

सबसे अधिक 66 पद कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग में हैं. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 45, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 43, सिविल इंजीनियरिंग में 40, मैथमेटिक्स में 30, केमिस्ट्री में 21, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में 18, इंग्लिश में 18, फिजिक्स में 14, माइनिंग इंजीनियरिंग में 8 और मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में 5 पद भरे जाएंगे. इसके अलावा अन्य विशेष शाखाओं के भी पद शामिल हैं.

आवेदन के लिए क्या है आयु सीमा?

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष और अधिकतम आयु: 40 वर्ष. आरक्षित वर्ग के युवाओं को झारखंड सरकार के नियमानुसार छूट का प्रावधान.

योग्यता क्या होनी चाहिए?

  • लेवल 9 के लिए इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी से संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी B.E./B.Tech/B.S., साइंस/ह्यूमैनिटीज से संबंधित पदों के लिए प्रथम श्रेणी के साथ मास्टर डिग्री.
  • लेवल 10 के लिए इंजीनियरिंग पद के लिए बैचलर और मास्टर दोनों में प्रथम श्रेणी और साइंस/ह्यूमैनिटीज के लिए UGC/CSIR NET या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण.

आवेदन प्रक्रिया कैसे करें?

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • उसके बाद OTR (One Time Registration) करें.
  • लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें.
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • फीस का भुगतान करें.
  • आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी निर्धारित तिथि तक जमा करें.
  • हेल्पलाइन और आधिकारिक सूचना.
  • अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आयोग के हेल्पलाइन नंबर 919431301419 या 919431301636 पर कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं. भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन और निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.

Similar News