बेहतरीन सैलरी और कंपनी आवास, BPSCL Assistant Manager के 15 पदों पर भर्ती; करें अप्लाई

बोकारो पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड (BPSCL) ने सहायक प्रबंधक (बॉयलर ऑपरेशन इंजीनियर) के पदों पर भर्ती निकाली है. इस नौकरी में बेहतरीन सैलरी के साथ कई और भी फायदे मिलने वाले हैं.;

( Image Source:  AI GENERATED IMAGE- SORA )
Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On :

BPSCL Assistant Manager Vacancy 2026: बोकारो पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड (BPSCL) ने सहायक प्रबंधक (बॉयलर ऑपरेशन इंजीनियर) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpscl.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कंपनी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्ती अभियान ई-1 ग्रेड में असिस्टेंट मैनेजर (BOE) के कुल 15 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

क्या हैं भर्ती के लिए अहम तारीख?

  • आवेदन शुरू: 9 फरवरी 2026
  • आवेदन करने की आखिरी तारीख: 5 मार्च 2026
  • सीबीटी/साक्षात्कार: बाद में जानकारी दी जाएगी.

वेतनमान और भत्ते

सेलेक्टेड उम्मीदवारों को प्रोबेशन अवधि के दौरान ई-1 ग्रेड के तहत 50,000 से 1,60,000 रुपये का वेतन दिया जाएगा. एक साल की प्रोबेशन अवधि सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद वेतनमान बढ़ाकर 60,000 से 1,80,000 रुपये कर दिया जाएगा.

इसके अलावा कर्मचारियों को कंपनी के नियमों के मुताबिक भविष्य निधि, ग्रेच्युटी, मेडिकल सुविधाएं, कैफेटेरिया परक्विजिट्स और अन्य लाभ मिलेंगे. यदि कंपनी की ओर से आवास उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो एचआरए दिया जाएगा. कंपनी आवास मिलने की स्थिति में एचआरए देय नहीं होगा और बिजली-पानी समेत अन्य खर्च कर्मचारी को खुद ही देना होगा.

योग्यता और आयु सीमा

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल, पावर प्लांट, प्रोडक्शन या इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए.

सामान्य, ओबीसी (एनसीएल) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सभी सेमेस्टरों का औसत मिलाकर न्यूनतम 65 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए यह सीमा 55 प्रतिशत तय की गई है. इसके साथ ही केंद्रीय या राज्य बॉयलर बोर्ड द्वारा जारी बॉयलर ऑपरेशन इंजीनियर प्रमाणपत्र होना आवश्यक है. आयु सीमा 5 मार्च 2026 तक अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है.

सेलेक्शन प्रोसेस?

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने वाले उम्मीदवारों को पहले 90 मिनट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होना होगा। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण के रूप में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा.

क्या है एप्लीकेशन फीस?

सामान्य, ओबीसी (एनसीएल) और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विभागीय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है. शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.

कैसे करें अप्लाई?

योग्य उम्मीदवारों को केवल आईबीपीएस के माध्यम से बीपीएससीएल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पहले पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा. इसके बाद व्यक्तिगत, शैक्षिक और अन्य आवश्यक विवरण भरने होंगे. फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा की स्कैन कॉपी अपलोड कर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.

Similar News