मासूम चेहरा, प्यारी आंखे लेकिन इरादे खौफनाक! लॉरेंस गैंग की 'मैडम जहर' ने महिपालपुर में बैठकर हिला डाली दिल्ली
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लॉरेंस बिश्नोई गैंग जुड़े ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने खुसनुमा अंसारी उर्फ नेहा को गिरफ्तार किया है, जिस पर गिरोह के लिए ड्रग्स और नशीले पदार्थ का नेटवर्क चलाने का आरोप है.
Khushnuma Ansari Neha
(Image Source: X/ @RAWHR_8 )दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (काउंटर इंटेलिजेंस) ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग जुड़े ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने खुसनुमा अंसारी उर्फ नेहा को गिरफ्तार किया है, जिस पर गिरोह के लिए ड्रग्स और नशीले पदार्थ का नेटवर्क चलाने का आरोप है. नेहा को बॉबी कबूतर उर्फ महफूज तथा 2 अन्य साथियों के साथ हिरासत में लिया गया. इस गिरफ्तारी ने दिल्ली में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क और उसके कनेक्शन को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
क्या था नेहा का रोल?
पुलिस जांच के मुताबिक, नेहा लंबे समय से बॉबी कबूतर के संपर्क में थी और दोनों पिछले 7 सालों से जुड़े हुए थे. आम लोगों के बीच वह उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चला रही थी. जांच एजेंसियों का कहना है कि ब्यूटी पार्लर की आड़ में गैंग का ड्रग नेटवर्क चलाया जा रहा था. महिपालपुर फ्लाईओवर के पास की गई कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए. जिसके बाद नेहा को मैडम जहर का नाम दिया गया.
कौन है बॉबी कबूतर?
बॉबी कबूतर उर्फ महफूज़ पर आरोप है कि वह लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गिरोहों के लिए रसद आपूर्ति की मुख्य कड़ी था. सूत्रों के अनुसार, उसने सलीम पिस्टल नामक कथित अवैध हथियार डीलर से उच्च श्रेणी के हथियार खरीदे. जांचकर्ताओं का दावा है कि इस डीलर के पाकिस्तान की आईएसआई से संबंध होने की भी आशंका है.
कहां इस्तेमाल हुए हथियार?
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जो हथियार खरीदें गए थे, उनका इस्तेमाल कई चर्चित आपराधिक घटनाओं में हुआ. इनमें पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 2022 में हुई हत्या, अभिनेत्री Disha Patani के घर के बाहर फायरिंग, दिल्ली में नादिर शाह हत्याकांड और सीलमपुर के दोहरे हत्याकांड जैसी घटनाएं शामिल हैं. हालांकि इन मामलों में जांच अभी जारी है और आधिकारिक पुष्टि अदालत में पेश सबूतों के आधार पर होगी.
क्या है सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नया खुलासा?
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर भी नई जानकारी सामने आई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, बॉबी कबूतर ने पहली रेकी की थी. उसने मूसेवाला की गतिविधियों और यात्रा मार्गों की निगरानी कर हमलावरों को अहम सूचनाएं दी थीं.
बताया जा रहा है कि वह शाहरुख नामक एक अन्य गैंगस्टर के संपर्क में था, जो कथित रूप से हत्या की साजिश में शामिल था. फर्जी पहचान और लगातार ठिकाने बदलने के कारण वह कई महीनों तक पुलिस की पकड़ से बचता रहा. स्पेशल सेल ने तकनीकी सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया. फिलहाल नेहा और बॉबी दोनों से गिरोह के वित्तीय लेन-देन, हथियारों की सप्लाई चेन और एनसीआर में सक्रिय संभावित स्लीपर सेल्स के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है.