Bihar Election Result 2025: अबकी बार NDA 200 पार! BJP बनी सबसे बड़ी पार्टी, 25 पर अटकी RJD- पढ़ें बिहार रिजल्ट से जुड़ी हर एक खबर

( Image Source:  ANI )
By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 14 Nov 2025 9:50 PM IST

Bihar Election Result 2025 Live Updates:: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. बिहार विधानसभा चुनाव के रुझान में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. अब लगभग तस्वीर साफ़ हो गई है कि सत्ता का बाजीगर कौन है? बिहार चुनाव की हर अपडेट को जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.


Live Updates
2025-11-14 16:20 GMT

बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकने वाला है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया. बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है. हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था. यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है. कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे.

2025-11-14 15:38 GMT

दिल्ली धमाका केस: NMC ने 4 डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन तुरंत रद्द किया, सभी राज्यों को जानकारी भेजी जाएगी

दिल्ली टेरर ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है. सूत्रों ने ANI को बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्टेट मेडिकल काउंसिल से मिले इनपुट्स के आधार पर नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) ने चार डॉक्टर—डॉ. मुज़फ़्फ़र अहमद, डॉ. अदील अहमद राथर, डॉ. मुझम्मिल शकील और डॉ. शाहीन सईद-का IMR/NMR (इंडियन मेडिकल रजिस्ट्री और नेशनल मेडिकल रजिस्ट्री) से रजिस्ट्रेशन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. अब इस कार्रवाई की जानकारी सभी राज्य मेडिकल काउंसिलों को भी भेजी जाएगी.

2025-11-14 15:12 GMT

बिहार में NDA की प्रचंड जीत पर यूपी के मंत्री की आतिशबाज़ी.

Full View

योगी सरकार में कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ में अपने आवास पर पटाखे फोड़े. मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा- बिहार में NDA की प्रचंड जीत विकासवादी राजनीति की विजय और परिवारवादी विचारधारा की पराजय है.

2025-11-14 14:59 GMT

बिहार में NDA की जीत पर बोले उपेंद्र कुशवाहा- 'बिहार की जनता, खासकर महिलाओं का दिल से धन्यवाद'

बिहार चुनाव में NDA की जीत पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “हम बिहार की जनता, खासकर महिलाओं का तहेदिल से आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने हमें यह ऐतिहासिक जीत दिलाई…”

2025-11-14 14:18 GMT

क्या हार में क्या जीत में...हार के बाद खेसारी लाल यादव

क्या हार में क्या जीत में,, किंचित नहीं भयभीत मैं, संघर्ष पथ पर जो मिला, ये भी सही वो भी सही… आगे कहा कि, जनता मेरे लिए तब भी सर्वोपरि थी, आज भी है और हमेशा रहेगी! मुद्दा तब भी उठल बा, आगे भी उठी...जय बिहार! 

2025-11-14 14:12 GMT

'NDA की जीत लोकतंत्र की जीत है'- नगरोटा और नुआपाड़ा के मतदाताओं को PM मोदी का धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "मैं जम्मू-कश्मीर के नगरोटा और ओडिशा के नुआपाड़ा के लोगों का भी आभार व्यक्त करता हूं. उन्होंने उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित की है. आज की जीत सिर्फ NDA की जीत नहीं है, यह लोकतंत्र की जीत है. यह उन सभी की जीत है जो भारतीय लोकतंत्र पर विश्वास रखते हैं. इस चुनाव ने भारत के चुनाव आयोग पर जनता के भरोसे को और मजबूत किया है."

2025-11-14 13:56 GMT

'कट्टा सरकार कभी वापस नहीं आएगी', बिहार की जीत पर बोले PM मोदी- "बिहार ने विकसित राज्य के लिए वोट दिया"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब मैं बिहार चुनाव में जंगलराज और कट्टा सरकार की बात करता था, तो RJD की ओर से कोई आपत्ति नहीं आई. लेकिन कांग्रेस इस बात से बेचैन हो जाती थी. आज मैं फिर दोहराना चाहता हूं कि कट्टा सरकार कभी वापस नहीं आएगी… बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए वोट दिया है…"

2025-11-14 13:53 GMT

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की धमाकेदार जीत! 147 में से 125 सीटें जीतीं, महागठबंधन को सिर्फ 17-AIMIM को 5 सीटें

नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) ने बिहार विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है. चुनाव आयोग ने अब तक 147 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिनमें से एनडीए ने 125 सीटों पर कब्जा जमाया है. महागठबंधन को सिर्फ 17 सीटों पर जीत मिली है, जबकि AIMIM ने 5 सीटें जीतकर सीमांचल में अपना प्रभाव दिखाया है. बाकी सीटों पर मतगणना जारी है.

2025-11-14 13:51 GMT

आज घर-घर में मखाने की खीर पक्का कर दिया- पीएम मोदी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समर्थकों को संबोधित किया. जैसे ही पीएम मंच पर आए, “भारत माता की जय” और “जय छठी मइया” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा. पीएम मोदी ने बिहार की जनता को तह-दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रचंड जनादेश ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जनता का उनके नेतृत्व पर अटूट विश्वास कायम है. पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा कि “बिहार ने आज घर-घर में मखाने की खीर पक्का कर दी है.” यह जीत सिर्फ एनडीए की नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की है जिसने विकास और स्थिरता के रास्ते को चुना है.

2025-11-14 13:44 GMT

बिहार में AIMIM की जीत पर बोले ओवैसी: "हम जनता का जनादेश स्वीकार करते हैं"

बिहार चुनाव में AIMIM के 4 सीटें जीतने और 1 पर बढ़त बनाने पर पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि "मैं बिहार की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने AIMIM पर भरोसा जताया. उन 5 सीटों पर मेहनत करने वाले सभी उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं. हम बिहार की जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं. मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी धन्यवाद करता हूं. हम सीमांचल के विकास और जनता की भलाई के लिए काम करेंगे. मैं पहले से कह रहा था कि RJD भाजपा को नहीं रोक सकती. बिहार की जनता को M-Y कॉम्बिनेशन के नाम पर गुमराह किया गया. मेरा अपील है कि वे इन फासीवादी ताकतों को वोट न दें."

Similar News