आज घर-घर में मखाने की खीर पक्का कर दिया- पीएम... ... Bihar Election Result 2025: अबकी बार NDA 200 पार! BJP बनी सबसे बड़ी पार्टी, 25 पर अटकी RJD- पढ़ें बिहार रिजल्ट से जुड़ी हर एक खबर
आज घर-घर में मखाने की खीर पक्का कर दिया- पीएम मोदी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समर्थकों को संबोधित किया. जैसे ही पीएम मंच पर आए, “भारत माता की जय” और “जय छठी मइया” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा. पीएम मोदी ने बिहार की जनता को तह-दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रचंड जनादेश ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जनता का उनके नेतृत्व पर अटूट विश्वास कायम है. पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा कि “बिहार ने आज घर-घर में मखाने की खीर पक्का कर दी है.” यह जीत सिर्फ एनडीए की नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की है जिसने विकास और स्थिरता के रास्ते को चुना है.
Update: 2025-11-14 13:51 GMT