T20 World Cup 2026: कौन हैं दीपेंद्र सिंह ऐरी? 9 गेंदों पर फिफ्टी, 1 ओवर में 6 छक्के और अब नेपाल को वर्ल्ड कप में दिलाई जीत

नेपाल ने स्कॉटलैंड को हारकर 12 साल के बाद टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत हासिल की है. इस मैच में नेपाल की जीत के हीरो रहे दीपेंद्र सिंह ऐरी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस को दिल जीत लिया.;

Dipendra Singh Airee

(Image Source:  X/@ICC )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

T20 World Cup 2026, SCO vs NEP: नेपाल क्रिकेट टीम के लिए इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 बेहद खास रहा है. अपने पहले ही मैच में नेपाल ने इंग्लैंड को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था, लेकिन अंत में टीम को महज 4 रन से हार का सामना करना पड़ा था.

वहीं अब अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में नेपाल ने स्कॉटलैंड को हारकर 12 साल के बाद टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत हासिल की है. इस मैच में नेपाल की जीत के हीरो रहे दीपेंद्र सिंह ऐरी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस को दिल जीत लिया. जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया है.

कौन हैं दीपेंद्र सिंह ऐरी?

दीपेंद्र सिंह ऐरी का जन्म 24 जनवरी 2000 को नेपाल में हुआ. वह नेपाल टीम के धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक हैं. अगस्त 2018 में उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ नेपाल के पहले ODI मैच में हिस्सा लिया था. दीपेंद्र सिंह को इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके आक्रामक खेल के लिए जाना जाता है. ICC पुरुष खिलाड़ी रैंकिंग के अनुसार वे दुनिया के शीर्ष छह T20I ऑलराउंडरों में शामिल हैं.

कैसे तोड़ा था युवराज सिंह का रिकॉर्ड?

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 1 ओवर में 6 छक्के लगाकर महज 12 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया था. जिसको दीपेंद्र सिंह ऐरी तोड़ चुके हैं. चीन के हांग्जो में 19वें एशियाई खेलों के दौरान दीपेंद्र ने केवल 9 गेंदों में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक बनाया था. इसके अलावा अप्रैल 2024 में ACC प्रीमियर कप में कतर के खिलाफ उन्होंने एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाए और यह उपलब्धि पाने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी बने.

स्कॉटलैंड के खिलाफ खेली शानदार पारी?

17 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल और स्कॉटलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 170 रन बनाए थे. इसके बाद नेपाल ने इस लक्ष्य को 19.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. जिसमें नेपाल की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए दीपेंद्र सिंह ऐरी ने महज 23 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50 रनों की नाबाद पारी खेली थी.

Similar News