T20 WC 2026: सुपर-8 में भारत की कब और किस टीम से होगी भिड़ंत? देखें पूरा शेड्यूल
टीम इंडिया सुपर-8 में अपने अभियान की शुरुआत 22 फरवरी से करने वाली है. सुपर-8 में टीम इंडिया के ग्रुप में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीमें भी है. इन सभी टीमों के साथ भारत को 1-1 मैच खेलना है.;
T20 World Cup 2026, Team India
(Image Source: @BCCI )T20 World Cup 2026, Super-8: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने पहले ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम इंडिया ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 3 मैच खेले हैं और तीनों में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने जीत हासिल की है.
टीम इंडिया का अभी एक आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला बचा हुआ है. जो भारत को नीदरलैंड्स के साथ खेलना है. वहीं अब फैंस जानना चाहते हैं कि अब सुपर-8 में टीम इंडिया के मुकाबले किस-किस टीम के साथ और कब-कहां होने वाले हैं? सुपर-8 में टीम इंडिया के मैचों का पूरा शेड्यूल भी सामने आ चुका है.
कब होगी सुपर-8 की शुरुआत?
टीम इंडिया सुपर-8 में अपने अभियान की शुरुआत 22 फरवरी से करने वाली है. सुपर-8 में टीम इंडिया के ग्रुप में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीमें भी है. इन सभी टीमों के साथ भारत को 1-1 मैच खेलना है.
1. भारत बनाम साउथ अफ्रीका- 22 फरवरी (अहमदाबाद)
2. भारत बनाम जिम्बाब्वे- 26 फरवरी (चेन्नई)
3. भारत बनाम वेस्टइंडीज- 1 मार्च (कोलकाता)
कब होगा नीदरलैंड्स के साथ मुकाबला?
ग्रुप-ए से टीम इंडिया सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. अब देखने वाली बात होगी कि इस ग्रुप पाकिस्तान या यूएसए कौनसी टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करेंगी?
वहीं टीम इंडिया अब अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला नीदरलैंड्स के साथ 18 फरवरी को खेलने वाली है. इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कई खिलाड़ियों को इस मैच से आराम दिया जा सकता है.