T20 WC 2026: 'सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी टीम इंडिया', पूर्व क्रिकेटर की भविष्यवाणी पर मचा बवाल!
टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ होने वाला है. वहीं अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि टीम इंडिया सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाएगी.
T20 World Cup 2026
(Image Source: X/ @BCCI )T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के लिए सभी 8 टीमें पक्की हो चुकी है. सबसे आखिर में पाकिस्तान ने नामीबिया को हराकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया. वहीं अब 21 फरवरी से सुपर-8 राउंड की शुरुआत होने जा रही है. टीम इंडिया का सुपर-8 में पहला मुकाबला 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से होने वाला है.
सुपर-8 से पहले ही क्रिकेट जगत में एक बयान ने हलचल मचा दी है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने दावा किया है कि टीम इंडिया सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाएगी.
किस क्रिकेटर ने दिया ये बयान?
जियो टीवी पर एक शो के दौरान पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने बड़ा बयान देते हुए कहा “भारत टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा. पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच को छोड़कर, भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप हर खेल में ध्वस्त हुई है. साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज जिस तरह से खेल रहे हैं, वह किसी भी टीम को हरा सकते हैं.”
बता दें, सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए भारत को कम से कम दो मैच जीतने होंगे. अभी तक इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया अभी तक अपने सभी मचै जीते हैं. दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे ने भी सभी मैच जीते हैं. ऐसे में ग्रुप-1 की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है.
कौन किस ग्रुप में?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है.
ग्रुप-1: भारत, जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज
ग्रुप-2: श्रीलंका, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड
क्या है भारत का सुपर-8 शेड्यूल?
22 फरवरी, अहमदाबाद- साउथ अफ्रीका के खिलाफ
26 फरवरी, चेन्नई- जिम्बाब्वे के खिलाफ
1 मार्च, कोलकाता- वेस्टइंडीज के खिलाफ