Begin typing your search...

पाकिस्तान टीम में All Is Not Well! मैच में कोच से भिड़ गया कप्तान, गुस्से में पटका बोतल; सलमान आगा-माइक हेसन का वीडियो वायरल

भारत से हार के बाद नामीबिया के खिलाफ मैच पाकिस्तान के लिए बेहद जरूरी था. मैच के दौरान कप्तान सलमान आगा और कोच माइक हेसन के बीच तीखी बहस कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आगा गुस्से में बोतल पटकते दिखे.

mike hesson salman agha viral video
X

नामीबिया के खिलाफ मैच के दौरान कोच हेसन और कप्तान सलमान आगा के बीच बहस

( Image Source:  x.com/Cricsam01 )

Salman Ali Agha- Mike Hesson Clash Viral Video: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान के 'करो या मरो' मुकाबले के दौरान टीम के अंदरूनी तनाव खुलकर सामने आ गया. कोलंबो के सिन्हलीज़ स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए इस मैच में कैमरों ने एक ऐसा दृश्य कैद किया, जिसने पाकिस्तान टीम के माहौल पर सवाल खड़े कर दिए.

भारत से 61 रन की हार के बाद पाकिस्तान के लिए यह मैच बेहद अहम था. कप्तान Salman Ali Agha ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. शुरुआत संभलकर हुई, लेकिन सैम अयूब जल्दी आउट हो गए. इसके बाद साहिबजादा फरहान और कप्तान आगा ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए तेज साझेदारी की.

आगा को चुपचाप देखते नजर आए बाबर आजम?

आगा 23 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए. आउट होने के तुरंत बाद डगआउट में उनका हेड कोच Mike Hesson के साथ तीखा संवाद कैमरे में कैद हुआ. बातचीत के दौरान आगा स्पष्ट रूप से नाराज दिखे और गुस्से में पानी की बोतल पटक दी. इस दौरान पास बैठे Babar Azam असहज नजर आए और चुपचाप सब देखते रहे.

बाबर आजम के बैटिंग ऑर्डर में क्यों बदलाव किया गया?

मैच में एक और बड़ा फैसला चर्चा में रहा. बाबर आज़म को बल्लेबाजी क्रम काफी नीचे कर दिया गया. उनकी जगह पहले ख्वाजा नफे और शादाब खान को भेजा गया, जिससे टीम मैनेजमेंट की रणनीति पर सवाल उठे. बाबर पूरे टूर्नामेंट में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं.

साहिबजादा फरहान ने नामीबिया के खिलाफ जड़ी सेंचुरी

हालांकि मैदान पर पाकिस्तान ने मजबूत वापसी की. साहिबजादा फरहान ने शानदार नाबाद 100 रन बनाए और शादाब खान के साथ मिलकर टीम को 20 ओवर में 199/3 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया. नामीबिया के लिए कप्तान Gerhard Erasmus ने एक विकेट लिया. यह मैच पाकिस्तान ने भले ही मजबूत स्थिति में खत्म किया, लेकिन डगआउट में दिखी तनातनी ने टीम के भीतर चल रही बेचैनी को उजागर कर दिया.

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख