क्या नामीबिया के खिलाफ खेल रहे हैं अभिषेक शर्मा? भारत की प्लेइंग 11 में बुमराह की एंट्री, मैच विनर खिलाड़ी हुआ बाहर

नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. कप्तान इरास्मस का मानना है कि पिच अच्छी है और ओस के कारण चेज करना फायदेमंद रहेगा. भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. अभिषेक शर्मा चोट के कारण बाहर हैं, उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिला है.;

नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर हुए अभिषेक शर्मा

(Image Source:  ANI )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 12 Feb 2026 6:54 PM IST

T20 world cup 2026 India vs Namibia Toss Update: भारत के खिलाफ मैच में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने कहा कि पिच सपाट और बल्लेबाजी के लिए अच्छी दिख रही है, लेकिन दूसरी पारी में ओस (ड्यू) बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है. ऐसे में लक्ष्य का पीछा करना बेहतर विकल्प है. उन्होंने कहा कि टीम अपनी स्किल्स को और बेहतर करना चाहती है और दूसरी पारी में रन चेज करना सही रहेगा. नामीबिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव भी किए हैं.

वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहती थी और टॉस हारने के बावजूद खुश है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “जब तक हम टॉस हारकर मैच जीत रहे हैं, तब तक सब ठीक है.” सूर्या ने माना कि ओस का असर मैच में दिख सकता है, लेकिन टारगेट डिफेंड करने से टीम का आत्मविश्वास बढ़ता है.

अभिषेक शर्मा पर क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

सूर्यकुमार यादव ने टीम में हुए बदलावों की जानकारी देते हुए बताया कि अभिषेक शर्मा अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं. वे एक-दो मैच और मिस करेंगे. उनकी जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया है, जो आक्रामक बल्लेबाज हैं और टीम को तेज शुरुआत दे सकते हैं.

सिराज बाहर, बुमराह अंदर

इसके अलावा जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है, जबकि मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है. अब सबकी नजर इस बात पर होगी कि भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए कितना बड़ा स्कोर खड़ा करता है और क्या नामीबिया ओस का फायदा उठाकर उसे हासिल कर पाता है. 

भारत की प्लेइंग 11

संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.

नामीबिया की प्लेइंग 11 

लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हींगो

Similar News