T20 World Cup 2026: PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी का सुप्रीमो कौन? इस बार भी कागजी शेर हो गया ढेर

भारत के सामने एक बार फिर से PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी कागजी शेर साबित हो गए. पहले PCB ने भारत के साथ मैच खेलने से मना किया था लेकिन अब ICC की फटकार के बाद राजी हो गया.;

Mohsin Naqvi

(Image Source:  X/ @RichKettle07 )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On : 10 Feb 2026 9:21 AM IST

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में क्रिकेट फैंस को जिस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार था, वह अब तय हो गया है. 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मैच खेला जाएगा. कई दौर की बातचीत, खींचतान और आईसीसी की सख्त चेतावनी के बाद आखिरकार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारत के खिलाफ मैच खेलने पर सहमति जता दी है. हालांकि, इस सहमति से ठीक कुछ घंटे पहले ही PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने एक बार फिर विवादित बयान देकर माहौल गरमा दिया.

उन्होंने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर का हवाला देते हुए कहा कि न तो वह और न ही उनकी सरकार भारत या आईसीसी की धमकियों से डरती है. लेकिन अंत में बयानबाज़ी के उलट पाकिस्तान को मैच खेलने के फैसले पर झुकना पड़ा.

आसिम मुनीर को लेकर क्या बोले नकवी?

मैच खेलने की सहमति से पहले हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहसिन नकवी ने तीखा बयान दिया. उन्होंने कहा "न तो मैं भारत और आईसीसी की धमकियों से डरता हूं, न ही पाकिस्तान सरकार डरती है, और जहां तक फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर की बात है, आप उनके बारे में पहले से ही जानते हैं, वह कभी नहीं डरते."

‘कागजी शेर’ क्यों कहलाते हैं मोहसिन नकवी?

PCB चेयरमैन और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी को लेकर पाकिस्तान के भीतर और बाहर लगातार सवाल उठते रहे हैं. भारत विरोधी तेवर दिखाने के बावजूद, बड़े फैसलों के समय उनके कदम पीछे हटते नजर आए हैं. एशिया कप ट्रॉफी विवाद हो या आईसीसी बैठकों से दूरी बनाने की कोशिश हर बार पाकिस्तान को समझौते के रास्ते पर आना पड़ा. भारत के खिलाफ कड़े बयानों के बावजूद, मैदान और बोर्डरूम दोनों जगह बीसीसीआई के सामने टिक न पाने के कारण नकवी को अक्सर ‘कागजी शेर’ कहा जाता है.

नकवी का सुप्रीमो कौन?

मोहसिन नकवी के राजनीतिक और प्रशासनिक कद को लेकर यह चर्चा आम है कि उनके असली सुप्रीमो पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर हैं. इन्हीं की करीबी के चलते नकवी को PCB चेयरमैन और गृह मंत्री जैसे अहम पद मिले हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान सरकार ने आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल का दर्जा दिया था. इसके बाद सेना और सरकार के भीतर उनका प्रभाव और बढ़ा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहसिन नकवी को आसिम मुनीर का करीबी माना जाता है और वह कई मामलों में उनके इशारों पर काम करते हैं.

Similar News