T20 WC 2026 में IND vs PAK मैच पर बड़ा खुलासा, अपनी इज्जत बचाने के लिए मोहसिन नकवी ने किया था ये काम
T20 World Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर PCB सहमत हो गया है. इसको लेकर मोहसिन नकवी ने अपननी इज्जत बचाने के लिए जो काम किया था उसका खुलासा हो गया है.;
Mohsin Naqvi
(Image Source: X/ @JaikyYadav16 )T20 World Cup 2026, IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत-पाक मैच के लिए पाकिस्तान मान गया है. इससे पहले मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे थे क्योंकि पीसीबी ने भारत-पाक मैच का बॉयकॉट कर दिया था. जिससे फैंस की भी थोड़ी टेंशन बढ़ गई थी.
लेकिन अब पाकिस्तान ने यू-टर्न ले लिया है. लेकिन अब इसके पीछे की असल सच्चाई सामने आई है. जिसने एकबार फिर से मोहसिन नकवी के चेहरे का नकाब उतार कर रख दिया है. रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कैसे अपनी इज्जत बचाने के लिए मोहसिन नकवी को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सामने गिड़गिड़ाना पड़ा था.
कैसे बचाई नकवी ने अपनी इज्जत?
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम से अनुरोध किया कि वे पाकिस्तान से भारत के खिलाफ मैच खेलने की औपचारिक अपील करें. सूत्रों के हवाले से बताया गया कि नकवी ने अमीनुल इस्लाम से यह अनुरोध इसलिए किया ताकि पाकिस्तान इस विवादित स्थिति से सम्मानजनक तरीके से बाहर निकल सके और मैच टाला न जाए. यह कदम इस बात का सबूत है कि पर्दे के पीछे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्डों ने मैच को बचाने में सक्रिय भूमिका निभाई.
PCB ने क्यों किया था बॉयकॉट?
दरअससल बांग्लादेश ने आईसीसी से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच भारत से बाहर करवाने की अपील की थी, लेकिन आईसीसी ने उसको ठुकरा दिया था. जिसके बाद बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से अपना नाम वापस ले लिया था.
इस पर ताव में आकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 15 फरवरी को भारत के साथ होने वाले मैच का बॉयकॉट कर दिया था. इसको लेकर आईसीसी ने पीसीबी को फटकार भी लगाई थी. लेकिन अब एकबार फिर से इंटरनेशनल मंच पर पाकिस्तान ने भारत के सामने अपनी बेइज्जती करा ली है.