IND vs PAK मैच बॉयकॉट को लेकर दोगलेपन पर उतरा पाकिस्तान, पुरुष टीम को ना और महिला टीम को हां
T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान की टीम भारत के साथ नहीं खेलेगी. वहीं PCB ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में पाक महिला ए टीम को भारत के साथ खेलने से मना नहीं किया है. जिसपर बवाल मचा हुआ है.;
IND vs PAK
(Image Source: X/ @makhdoom_irfani, @maroof_bismah )टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच खेलने से मना कर दिया है. जिसको लेकर काफी बवाल भी मचा हुआ है. भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ये मुकाबला 15 फरवरी को होना था, जिसका पाकिस्तान ने बॉयकॉट किया है. इसको लेकर आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सख्त चेतावनी भी दी है. दूसरी तरफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अब दोगलापन देखने को मिल रहा है.
जहां एक तरफ पीसीबी ने पुरुष टीम को भारत के साथ खेलने से मना कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान महिला ए टीम को आगामी राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत महिला ए के खिलाफ होने वाले मैच के लिए मना नहीं किया है.
कब होगा महिला टीम का मैच?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को तय है. वहीं इसी दिन बैंकॉक में राइजिंग स्टार्स एशिया कप में पाकिस्तान महिला ए टीम और भारतीय महिला ए टीम के बीच मुकाबला होना है. इस मैच को लेकर पीसीबी ने महिला टीम को मैच न खेलने जैसे कोई निर्देश नहीं दिए हैं.
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, महिला एशिया कप की तैयारियां योजना के अनुसार चल रही हैं. 13 फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में पाकिस्तान ए का भारत ए के खिलाफ मुकाबला अगले सप्ताह निर्धारित है.
क्या अब PCB पर होगा एक्शन?
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की संभावना जताई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ICC की बोर्ड बैठक होने वाली है, जिसमें PCB पर सस्पेंशन सहित अन्य कड़े प्रतिबंध लगाए जाने पर चर्चा हो सकती है. हाल ही में PCB की मेजबानी में आयोजित एशिया कप में भारत ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई थी.
भारत ने यह सुनिश्चित किया कि ग्लोबल गेम पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े और टूर्नामेंट बिना किसी बाधा के संपन्न हो. लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप से पहले PCB द्वारा भारत के खिलाफ मैच न खेलने का निर्णय ICC की नाराजगी का कारण बन गया है. जिससे PCB पर सस्पेंशन, भारी जुर्माना या टूर्नामेंटों से अयोग्यता जैसे प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.