Begin typing your search...

क्या है ICC का वॉकओवर नियम? IND vs PAK मैच हुआ रद्द तो टीम इंडिया को ऐसे मिलेंगे 2 अंक

T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट किया है. अगर ये मैच रद्द होता है तो टीम इंडिया को वॉकओवर के जरिए 2 अंक मिलेंगे.

ind vs pak match Boycott ICC walkover rules
X

IND vs PAK

( Image Source:  X/ @CricPinch )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर

Published on: 3 Feb 2026 8:51 AM

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है, लेकिन फैंस को इस टूर्नामेंट जिस मैच का इंतजार था वो अब देखने को शायद नहीं मिलने वाला है. 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला होना था, लेकिन पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच खेलने से मना कर दिया है. जिसपर आईसीसी ने पीसीबी को फटकार लगाते हुए अपने फैसले पर दोबारा सोचने की सलाह और जल्द से जल्द जवाब भी मांगा है.

वहीं अगर भारत और पाकिस्तान का मैच रद्द हो जाता है तो इसका असर पॉइंट्स टेबल पर देखने को मिला, जिससे टीम इंडिया को ही फायदा होगा. अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर मुकाबला रद्द होने के बाद टीम इंडिया को ये 2 अंक कैसे मिलेंगे?

क्या ICC का वॉकओवर नियम?

अब इस स्थिति में भारतीय टीम के सामने भी एक अहम चुनौती है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नियमों के मुताबिक, भारत को पूरे दो अंक तभी मिलेंगे जब वह निर्धारित स्थल कोलंबो पहुंचकर मैदान पर उतरे. अगर भारतीय टीम श्रीलंका जाकर मैच खेलने की औपचारिकता पूरी करती है, तो पाकिस्तान के न खेलने की स्थिति में भारत को वॉकओवर के जरिए 2 अंक मिलेंगे. हालांकि यदि भारत कोलंबो जाने से इनकार करता है, तो ऐसे में भारत और पाकिस्तान-दोनों को एक-एक अंक दिए जाएंगे.

क्या अपना फैसला बदलेगा पाकिस्तान?

अब हर किसी की नजरें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के फैसले पर टिकी हैं. पाकिस्तान ने आईसीसी के दबाव के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तो खेलने का फैसला किया है लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट किया है. हालांकि इससे नुकसान सीधा पाकिस्तान को होगा और एक बार फिर से पाक टीम को जल्दी ही टूर्नामेंट से हारकर बाहर होना पड़े. दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को भारत बनाम पाकिस्तान मैच का इंतजार रहता है अब देखने वाली बात होगी कि क्या पाकिस्तान अपना फैसला बदलता है?

किसके साथ होगा भारत का पहला मैच?

टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी से करने वाली है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला USA की टीम से होगा. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया जीत के साथ अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान की शुरुआत करना चाहेगी.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख