T20 WC 2026 में पाकिस्तान की हार पर Delhi Police ने छिड़का नमक; सोशल पर जमकर वायरल हो रहा पोस्ट
T20 World Cup 2026 में भारत की जीत के बाद दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के खास अंदाज में मजे लिए. सोशल पर दिल्ली पुलिस का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.;
IND vs PAK
(Image Source: X/@ICC )T20 World Cup 2026, IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया. टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को टीम इंडिया के हाथों आठवीं बार हार का सामना करना पड़ा है.
भारत के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तान का जमकर मजाक उड़ रहा है, यहां तक उनके पूर्व खिलाड़ी खुद पाकिस्तान टीम पर सवाल खड़े कर रहे हैं. इन सबके बीच दिल्ली पुलिस ने भी पाकिस्तान टीम को ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ा. सोशल मीडिया पर अब दिल्ली की एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है.
क्या है दिल्ली पुलिस की पोस्ट?
दरअसल मैच से पहले पाकिस्तान ने भारत के साथ होने वाले मुकाबले का बॉयकॉट किया था. कई दिनों तक चले विवाद और आईसीसी की फटकार के बाद पाकिस्तान ने अपने ही फैसले पर यूटर्न लेकर टीम इंडिया के साथ खेलने के लिए सहमति जताई थी.
अब इसको लेकर टीम इंडिया के हाथों मिली हार पर पाकिस्तान के मजे लेते हुए दिल्ली पुलिस के अकाउंट से एक्स पर लिखा गया कि 'गलत जगह U-turn लोगे तो यूहीं मुंह की खाओगे.'
कैसे सुपर-8 में पहुंचेगी PAK टीम?
पाकिस्तान की ये टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 3 मैचों के बाद पहली हार है. हालांकि इस हार से पाकिस्तान के लिए सुपर-8 का रास्ता थोड़ा मुश्किल जरूर हुआ है. अब पाकिस्तान को अपना अगला और अहम मुकाबला 18 फरवरी को नामीबिया के साथ खेलना है. अगर पाकिस्तान की टीम इस मैच को जीत जाती है तो सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लेगी.