T20 WC 2026: क्या सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुआ भारत? वेस्टइंडीज ने बिगाड़ा खेल, जानें अब क्या बन रहा समीकरण
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे को बड़े अंतराल से हराकर वेस्टइंडीज ने न सिर्फ अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को सबसे ज्यादा मजबूत कर लिया है बल्कि टीम इंडिया को सेमीफाइनल की रेस लगभग बाहर लगाकर भी खड़ा कर दिया है.
Team India
(Image Source: X/@BCCI )T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल की रेस काफी रोमांचक होती जा रही है. जिम्बाब्वे को बड़े अंतराल से हराकर वेस्टइंडीज ने न सिर्फ अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को सबसे ज्यादा मजबूत कर लिया है बल्कि टीम इंडिया को सेमीफाइनल की रेस लगभग बाहर लगाकर भी खड़ा कर दिया है.
सुपर-8 में टीम इंडिया ने अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ खेला था, जिसमें सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया को 76 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था. जिसका सीधा असर टीम इंडिया के नेट रनरेट पर पड़ा. अब वेस्टइंडीज की जीत के बाद टीम इंडिया की मुश्किलें काफी ज्यादा बढ़ती हुई दिखाई दे रही है.
क्या सेमीफाइनल रेस से बाहर हुआ भारत?
सुपर-8 में टीम इंडिया को 3 मुकाबले खेलने हैं, जिनमें से एक मैच खेला जा चुका है. जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा. हालांकि अभी टीम इंडिया पूरी तरह से सेमीफाइनल की रेस से बाहर नहीं हुई है. टीम इंडिया के पास 2 मैच बचे हैं, जिनको जीतना बाद बेहद अहम हो गया है.
कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया?
टीम इंडिया के पास अभी 2 मुकाबले बचे हैं. जिनमें से एक जिम्बाब्वे और दूसरा वेस्टइंडीज के साथ खेलना है. सबसे पहले तो टीम इंडिया को अगर अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखना है तो ये दोनों मैच बड़े अंतराल से जीतने होंगे. इसके अलावा दुआ करनी होगी कि वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे अब एक भी मैच न जीते. जिससे वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के 2-2 अंक ही रह जाएंगे और ग्रुप-1 से टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी.
कैसे वेस्टइंडीज ने बिगाड़ा टीम इंडिया का खेल?
बीते दिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराया. इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज का नेट रनरेट ग्रुप-1 में सबसे बेहतरीन हो गया है. अगर वेस्टइंडीज अपने अगले 2 मैचों में से 1 जीत और 1 हार भी जाती है तो भी वो नेट रनरेट के हिसाब से सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. ऐसे में अगर टीम इंडिया अपने अगले दोनों मैच बेहतर अंतराल से नहीं जीत पाती है तो फिर उसके लिए काफी मुश्किल होगी.