Begin typing your search...

जिस टीम से 300 रन की उम्मीद थी, वह 111 पर कैसे ढेर हो गई? साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की हार की इनसाइड स्टोरी

22 फरवरी 2026 की रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जो हुआ, उसने करोड़ों भारतीयों को स्तब्ध कर दिया. अपने घर में खेल रही टीम इंडिया सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ महज 111 रन पर ढेर हो गई. आखिर ये हार हुई कैसे?

team india photo
X

टीम इंडिया

"अहमदाबाद की पिच अलग थी. खिलाड़ियों ने जल्दी समझकर अपने खेल में बदलाव किया. खासकर मिडिल ओवर्स में डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस की पार्टनरशिप ने मैच को पलट दिया. टीम ने अहंकार छोड़कर सिंगल-डबल लेकर स्कोर आगे बढ़ाने पर ध्यान दिया और वही फर्क साबित हुआ. गेंदबाजों, खासकर लुंगी एनगिडी ने शानदार प्रदर्शन किया... ये शब्द हैं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम के, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार 12 मैचों से चले आ रहे भारत की जीत के सिलसिले को खत्म किया.

अहमदाबाद के खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 22 फरवरी की रात को जो हुआ, उसने करोड़ों भारतीयों को स्तब्ध कर दिया. अपने घर में खेल रही टीम इंडिया सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका की तरफ से रखे गए 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.5 ओवर में महज 111 रन पर ढेर हो गई. न सूर्या की चमक दिखाई दी, न ही ईशान किशन के छक्के... तिलक वर्मा की न फॉर्म दिखाई दी, न ही वाशिंगटन सुंदर का असर... नतीजा यह हुआ कि घर के शेर अपनी ही मांद में हार गए.

अभिषेक शर्मा

ये भी पढ़ें :सुपर-8 में हार के बाद टीम इंडिया की असली कमजोरी आई सामने, अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को मिलेगा प्लेइंग-11 में मौका?

हार पर क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने माना कि मैच पावरप्ले में ही हाथ से निकल गया. उनका कहना था कि 180 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करते समय मैच पावरप्ले में नहीं जीता जाता, लेकिन वहीं हार जरूर सकते हैं... और भारत ने वही गलती की. शुरुआती विकेट गिरने से टीम छोटे-छोटे पार्टनरशिप नहीं बना पाई. हालांकि उन्होंने Jasprit Bumrah और Arshdeep Singh की गेंदबाजी की जमकर तारीफ की और कहा कि टीम गलतियों से सीखकर वापसी करेगी.

गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव (क्रेडिट-BCCI)

भारत के हाथ से कैसे पलटा मैच?

  • भारत के खिलाफ शुरुआत में ऑफ-स्पिन डालो और गलती का इंतजार करो... यही प्लान लेकर दक्षिण अफ्रीका उतरा और कप्तान एडेन मार्करम ने नई गेंद संभालते हुए पहले ही ओवर में ईशान किशन को पवेलियन की राह दिखा दी. किशन जबदरस्त फॉर्म में चल रहे थे. उनका 0 पर जाना भारत के लिए बड़ा झटका साबित हुआ. उनके बाद अगले ही ओवर में तिलक वर्मा को मार्को यान्सन ने आउट कर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया.
  • पिछले मैचों में भी यही पैटर्न दिखा था. कभी Aiden Markram, कभी अन्य पार्ट-टाइम स्पिनर, सबने शुरुआती ओवर में भारत को झटका दिया. भारत मैच-अप में उलझा रहा, लेकिन प्लान-B नजर नहीं आया. उधर David Miller और डेवाल्ड ब्रेविस ने 20/3 की हालत से टीम को संभालते हुए काउंटर-अटैक शुरू कर दिया. खासकर वरुण चक्रवर्ती पर हमला कर मैच का रुख बदल दिया.
  • भारत की टीम कॉम्बिनेशन पर सवाल और बढ़ गए, क्योंकि बेंच पर बैठे अक्षर पटेल जैसे कंट्रोल वाले गेंदबाज की कमी साफ दिखी. वॉशिंगटन सुंदर को लेफ्ट-हैंडर्स के कारण खिलाया गया, लेकिन जैसे ही डी कॉक और रिकेल्टन आउट हुए, रणनीति उलटी पड़ गई. कप्तान Suryakumar Yadav भी उस समय खेल पर पकड़ मजबूत नहीं कर पाए. हालांकि Jasprit Bumrah ने 3/15 की शानदार गेंदबाजी से स्कोर 200 के पार जाने से रोका, लेकिन 187 भी बड़ा लक्ष्य साबित हुआ.
  • मैच के बाद मिलर ने साफ कहा- अगर वरुण की गेंद ज्यादा नहीं घूम रही, तो लाइन पर भरोसा कर हमला करना ही प्लान था.
  • भारत की ओर से तिलक वर्मा महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उनकी धीमी स्ट्राइक रेट पहले ही सवालों के घेरे में है.
  • अक्षर पटेल की जगह वाशिंगटन सुंदर को पांच नंबर पर भेजा गया, लेकिन वे महज 11 रन बनाकर आउट हो गए. इससे दबाव पूरी तरह भारत पर आ गया.
  • भारत ने पावरप्ले में 3 विकेट गंवाकर महज 31 रन ही बना सकी. यह मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ.
  • केशव महाराज ने एक ही ओवर में हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह और अर्शदीप सिंह को पवेलियन की राह दिखाकर मैच का रुख पलट दिया.
  • शिवम दुबे ने जरूर 36 गेंद में 42 रन की पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला. भारत के तीन खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल सके. महज 5 खिलाड़ी ही दहाई के आंकड़े को पार कर पाए.

टीम इंडिया के प्रदर्शन से क्यों हैरान हुए क्रिकेट पंडित?

टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले जिस टीम से 300 रन बनाने की उम्मीद थी, उसी टीम के 111 रन पर ढेर होने से क्रिकेट पंडित हैरान हैं. जिस बल्लेबाज से लंबी पारी की उम्मीद थी, उसका तीन मैचों में खाता नहीं खुला और चौथे मैच में वह महज 15 रन ही बना पाया. अब नजरें अगले मैच पर हैं, जहां टीम में बदलाव की चर्चा तेज है. क्या खराब फॉर्म से जूझ रहे लेफ्ट-हैंडर्स की जगह दाएं हाथ के बल्लेबाज को मौका मिलेगा? संजू सैमसन का नाम जोर पकड़ रहा है, क्योंकि अगर रणनीति नहीं बदली, तो अगली टीम भी वही ट्रिक आजमा सकती है.

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख