Begin typing your search...

मिलिए Rakshit Shetty से, जिनके साथ रश्मिका की हो चुकी थी सगाई, पहली ही नजर में को-एक्टर को दिल दे बैठी थी एक्ट्रेस

रश्मिका मंदाना की पर्सनल लाइफ भी उनकी फिल्मों की तरह ही चर्चा में रही है. महज 21 साल की उम्र में रश्मिका अपने को-एक्टर रक्षित शेट्टी को दिल दे बैठी थीं और उनसे सगाई भी कर ली थी.

मिलिए Rakshit Shetty से, जिनके साथ रश्मिका की हो चुकी थी सगाई, पहली ही नजर में को-एक्टर को दिल दे बैठी थी एक्ट्रेस
X
( Image Source:  x-@Buzzz_scrolls )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 23 Feb 2026 7:46 PM IST

साउथ इंडस्ट्री के पावरफुल कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी रचाने वाले हैं. मीडिया में लंबे समय से दोनों की शादी की खबरें वायरल हो रही थी और इन पर फुल स्टॉप लगाते हुए एक्ट्रेस ने अपनी शादी का कार्ड शेयर किया. यह कपल काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे.

हालांकि, रश्मिका की विजय देवरकोंडा से पहले साउथ के एक एक्टर के साथ सगाई हो चुकी है. एक्ट्रेस को अपनी पहली डेब्यू फिल्म में को-एक्टर रक्षित शेट्टी से प्यार हो गया था. चलिए जानते हैं आखिर कौन हैं. रश्मिका मंदाना के मंगेतर रक्षित शेट्टी

कौन सी थी रश्मिका की डेब्यू फिल्म?

साल 2016 में कन्नड़ फिल्म Kirik Party रिलीज हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. महज 4 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 50 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया. इसी फिल्म से रश्मिका मंदाना ने डेब्यू किया और पहली ही फिल्म से दर्शकों की फेवरेट बन गईं. इस फिल्म में एक्ट्रेस के को-एक्टर रक्षित शेट्टी थे.

रश्मिका और रक्षित शेट्टी की लव स्टोरी

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रश्मिका की रक्षित शेट्टी संग करीबी बढ़ने लगी. दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे खास रिश्ते में बदल गई. सेट पर शुरू हुई बातचीत जल्द ही दिल की बातों तक पहुंच गई और दोनों रिलेशनशिप में आ गए.

21 साल की उम्र में की सगाई

फिल्म की सफलता के बाद दोनों का रिश्ता और मजबूत हुआ. 2017 में डेटिंग के लगभग एक साल बाद दोनों ने सगाई कर ली. उस वक्त रश्मिका सिर्फ 21 साल की थीं और रक्षित उनसे 13 साल बड़े थे. उम्र का अंतर उनके लिए मायने नहीं रखता था.

आखिर कपल ने क्यों तोड़ी सगाई?

लेकिन हर कहानी का अंत खुशहाल नहीं होता. सितंबर 2018 में दोनों ने आपसी सहमति से सगाई तोड़ दी. इस फैसले ने फैंस को चौंका दिया, क्योंकि सबको लग रहा था कि यह जोड़ी शादी के बंधन में बंधेगी. हालांकि, दोनों ने एक-दूसरे के लिए रिस्पेक्ट बनाए रखी और अपने-अपने करियर पर फोकस किया.

रक्षित शेट्टी कौन हैं?

रक्षित शेट्टी सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि राइटर और निर्माता भी हैं. वह उन्होंने कन्नड़ सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है. उनकी फिल्मों की कहानी और एक्टिंग दोनों को खूब सराहा जाता है.

अगला लेख