Begin typing your search...

भोजपुरी सिंगर Nisha Upadhaya ने स्टेज पर होस्ट को मारी चप्पल, कहा- तू मेरा रेट लगएगा | Video Viral

बिहार के सारण जिले में एक स्टेज शो के दौरान भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय ने एंकर के ‘रेट’ वाले कमेंट पर गुस्से में चप्पल मार दी. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और इंडस्ट्री में महिला कलाकारों के सम्मान पर सवाल उठ रहे हैं.

nisha upadhyay bhojpuri stage show controversy rate comment viral video
X
( Image Source:  Instagram: singer_nisha_upadhyay )
रूपाली राय
By: रूपाली राय5 Mins Read

Updated on: 23 Feb 2026 12:22 PM IST

बिहार के छोटे-छोटे गांवों और कस्बों में आज भी मेलों और शादियों में भोजपुरी स्टेज शो की धूम रहती है. रंग-बिरंगे लाइट्स, तेज़ बीट्स वाली धुन, और हज़ारों की भीड़ ये सब मिलकर एक अलग ही दुनिया बना देते हैं. इसी दुनिया में निशा उपाध्याय का नाम कई सालों से गूंजता आ रहा है. निशा एक मशहूर भोजपुरी सिंगर हैं, जिनकी आवाज़ में लोकगीतों की मिठास और स्टेज पर आत्मविश्वास की चमक दोनों हैं.

लेकिन अब उनके हालिया वायरल वीडियो ने उनके फैंस को परेशान कर दिया है. जब उन्होंने भरे मंच पर शो को होस्ट कर रही एंकर को चप्पल मार दिया. सारण जिले के किसी गांव में एक बड़ा स्टेज प्रोग्राम था. वहां मौजूद दर्शकों में उत्साह का माहौल था तभी सिंगर की एक हरकत ने रंग में भंग में कर दिया.

आज दीदी का रेट क्या है?

निशा स्टेज पर परफॉर्म देने को तैयार हो रही थी लेकिन कार्यक्रम को होस्ट करने वाले एंकर मुकेश की बातों ने उन्हें गुस्सा दिला दिया. दरअसल होस्ट ने कहा, 'अब बारी है हमारी प्यारी निशा दीदी की. मुकेश ने जोश में कहा, 'आइए, तालियां बजाइए... और हां, आज का रेट क्या है दीदी का? एक गाना दस हज़ार, दो गाने बीस... या कुछ और?. भीड़ में कुछ लोग हंसे, कुछ चुप रहे. लेकिन निशा, जो मंच के पीछे तैयार हो रही थीं, ये सब सुन रही थीं. उनका चेहरा लाल हो गया. कई बार ऐसे मज़ाक सुन चुकी थीं, लेकिन आज कुछ अलग था. शायद मन में पहले से ही गुस्सा जमा था. इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ होने वाले व्यवहार से, उन टिप्पणियों से जो उनकी मेहनत को नहीं, बल्कि उनके शरीर को तौलती हैं.

मंच पर मारी चप्पल

निशा मंच पर आईं. निशा ने पहली बार कुछ नहीं कहा. लेकिन जब तीसरी बार मुकेश ने 'रेट' शब्द दोहराया और इशारा किया कि 'इतने में मिल जाएगी क्या?', तो निशा का सब्र टूट गया. उन्होंने गाना बीच में रोक दिया. माइक नीचे रखा सबकी नज़रें उन पर टिकी थीं. फिर अचानक झटके से अपनी एक चप्पल उतारी और मुकेश की तरफ़ बढ़ीं और कहा, 'तू रेट बताएगा मेरा?. उनकी आवाज़ में गुस्सा और दर्द दोनों थे. एक झटके में चप्पल मुकेश के कंधे पर दे मारी. मुकेश हक्का-बक्का रह गया. भीड़ में सन्नाटा छा गया, फिर कुछ लोग चिल्लाए निशा रुकी नहीं. दूसरी चप्पल भी हाथ में थी, लेकिन उन्होंने रोका. ऐसे ही मज़ाक चलता रहेगा? हम औरतें सिर्फ़ गाने के लिए नहीं, इज़्ज़त के लिए भी आती हैं मंच पर.'

क्या रहा रिएक्शन?

इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स और फैंस में काफी गुस्सा देखने को मिला. कुछ लोगों ने कहा, 'बिहार के सभी भोजपुरी कार्यक्रमों पर बैन लगना चाहिए.' एक ने कहा, 'भोजपुरी सिंगर के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार सरासर गलत है जो भी इसके पीछे दोषी हो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई हो.' एक अन्य ने कहा, 'लोकल स्टेज शो का कल्चर दिन पर दिन खराब हो रहा है.'

कौन हैं निशा उपाध्याय?

निशा उपाध्याय भोजपुरी संगीत जगत की एक लोकप्रिय और चर्चित नाम हैं. वो एक मशहूर भोजपुरी गायिका, स्टेज परफॉर्मर और एक्ट्रेस हैं. निशा भोजपुरी स्टेज शो में बहुत डिमांड में रहती हैं. उनके शो में हज़ारों लोग जमा होते हैं. खासकर बिहार, यूपी और झारखंड के इलाकों में. वो देवीगीत, बोलबम गाने, रोमांटिक, आइटम और लोकल फेस्टिवल स्पेशल सॉन्ग्स गाती हैं. कुछ उनके सुपरहिट और वायरल गाने/परफॉर्मेंस: 'शूट पटियाला' उनका सबसे पॉपुलर गाना माना जाता है. 'आम के चटनी' 2022 का बड़ा हिट, 'जान हई तोहार' 2025 का प्यार भरा गाना. 'ना दहेज में समान चाही' - सोशल मैसेज वाला सुपरहिट स्टेज शो. सारण जिले के एक प्राइवेट शो में सेलिब्रेटरी फायरिंग से उनकी बाईं जांघ में गोली लग गई थी. वो पटना के अस्पताल में भर्ती हुईं, लेकिन हालत स्थिर हो गई. इस घटना ने स्टेज शो में सुरक्षा और फायरिंग की समस्या को फिर से उजागर किया.

Viral Videoबिहारवायरल
अगला लेख