Begin typing your search...

किस बारे में है मणिपुरी फिल्म Boong? BAFTA 2026 में बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म अवार्ड जीतने वाली बनी पहली भारतीय फिल्म

लंदन में आयोजित BAFTA 2026 में मणिपुरी फिल्म ‘बोंग’ ने बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया. यह पहली भारतीय फिल्म है जिसने इस कैटेगरी में जीत हासिल कर क्षेत्रीय सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाई.

bafta 2026 manipuri film boong wins best children family film award india
X
( Image Source:  ANI )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय5 Mins Read

Updated on: 23 Feb 2026 10:20 AM IST

Boong: लंदन, यूनाइटेड किंगडम में 23 फरवरी 2026 को BAFTA अवॉर्ड्स (British Academy Film Awards) का आयोजन हुआ. इस बार भारतीय सिनेमा के लिए बहुत खुशी की बात हुई क्योंकि मणिपुरी भाषा में बनी एक खूबसूरत फिल्म 'बोंग' (Boong) ने बेस्ट बाल एवं फैमिली फिल्म (Best Children's and Family Film) का अवार्ड जीत लिया.

यह भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक पल है, क्योंकि यह पहली बार है जब किसी भारतीय फिल्म ने BAFTA में इस कैटेगरी में जीत हासिल की है. फिल्म 'बोंग' मणिपुर से आई है और यह पूरी तरह मणिपुरी भाषा में बनी पहली फीचर फिल्म है जो इस तरह का बड़ा इंटरनेशनल अवार्ड्स जीती है. इस जीत से पूरे भारत में खुशी का माहौल है, खासकर पूर्वोत्तर के लोगों के लिए यह गर्व की बात है.

फिल्म की कहानी क्या है?

यह फिल्म एक छोटे से लड़के बोंग की सच्ची और इमोशनल कहानी है. बोंग अपनी मां को सबसे अच्छा तोहफा देना चाहता है. उसके मन में एक बहुत मासूम विचार आता है कि अगर उसके लापता पिता घर वापस आ जाएं, तो यह उसके लिए सबसे बड़ा और प्यारा गिफ्ट होगा. वह अपने पिता को ढूंढने की कोशिश करता है. इस खोज में उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है और कहानी एक नई शुरुआत की ओर बढ़ती है. यह कहानी बच्चों और परिवारों के दिल को बहुत छूती है, क्योंकि इसमें प्यार, उम्मीद, मासूमियत और जीवन की सच्चाई दिखाई गई है.

किसने बनाई यह फिल्म?

फिल्म का निर्देशन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है. यह उनकी पहली फीचर फिल्म है. निर्माता में बड़े नाम हैं- फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी (Excel Entertainment), विकेश भूटानी, एलन मैकएलेक्स और शुजात सौदागर. अवार्ड लेने के लिए BAFTA समारोह में फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी, लक्ष्मीप्रिया देवी और एलन मैकएलेक्स खुद मौजूद थे. लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में यह खास पल हुआ.

फरहान अख्तर ने क्या कहा?

जीत के बाद फरहान अख्तर ने खुशी जताई और बताया कि उन्हें यह प्रोजेक्ट क्यों पसंद आया. उन्होंने कहा कि वे निर्देशक लक्ष्मीप्रिया देवी को पिछले 20 साल से जानते हैं। उनमें बहुत अच्छी दोस्ती और भरोसा है. फरहान ने कहा, 'यह फिल्म भारत के उस इलाके की कहानी है, जहां की फिल्में हमें बहुत कम देखने को मिलती हैं. मणिपुर जैसी जगह की कहानियां बड़े पर्दे पर कम दिखाई जाती हैं. इसलिए इस फिल्म को सपोर्ट करना मुझे बहुत अच्छा लगा. कहानी इतनी दिल को छूने वाली है कि यह बिल्कुल सही लगी.'

यह फिल्म कितनी खास है?

'बोंग' BAFTA में नॉमिनेटेड होने वाली इस साल की इकलौती भारतीय फिल्म थी. नॉमिनेशन के बाद अब इसने अवार्ड भी जीत लिया, जो बहुत बड़ी अचीवमेंट है. इसने बड़े-बड़े इंटरनेशनल फिल्मों से मुकाबला किया, जैसे Disney की Lilo & Stitch, Zootopia 2 (जूटोपिया 2) और Arco जैसी फिल्में। फिर भी 'बोंग' ने बाजी मारी.

फिल्म कहां-कहां दिखाई गई?

इसका पहला शो 2024 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) के डिस्कवरी सेक्शन में हुआ था

इसके बाद यह कई बड़े फेस्टिवल में दिखाई गई, जैसे:वारसॉ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024

MAMI मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2024

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI)

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2025

भारत का प्राउड मोमेंट

यह फिल्म छोटी लगती है, लेकिन इसकी कहानी और मैसेज बहुत बड़ा है. यह मणिपुर की संस्कृति, भावनाओं और वहां की जिंदगी को दुनिया के सामने लाती है. BAFTA जैसी बड़ी जगह पर इसकी जीत से भारतीय क्षेत्रीय सिनेमा (खासकर पूर्वोत्तर) को नई पहचान मिली है. यह जीत सिर्फ फिल्म की नहीं, बल्कि मणिपुर की आवाज और वहां की प्रतिभा की भी जीत है पूरे भारत को इस पर गर्व है.

bollywood
अगला लेख