Begin typing your search...

BAFTA 2026 में गूंजा नमस्कार, Alia Bhatt ने हिंदी बोलकर जीता लंदन का दिल; इंटरनेट पर छाईं

BAFTA 2026 में आलिया भट्ट ने मंच पर ‘नमस्कार’ कहकर और हिंदी में बात कर दुनिया का दिल जीत लिया. उन्होंने नॉन-इंग्लिश फिल्म का अवॉर्ड पेश किया और भारतीय सिनेमा का गर्व बढ़ाया.

alia bhatt bafta 2026 namaskar hindi speech london
X
( Image Source:  X: @Aliasnation )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Published on: 23 Feb 2026 8:11 AM

BAFTA 2026: रविवार की रात लंदन में BAFTA अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ. इस बार यह इवेंट 2026 में हुआ, जिसमें 2025 में बनी बेहतरीन फिल्मों को सम्मान दिया गया. इस खास मौके पर बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पहली बार BAFTA के मंच पर आईं. उन्होंने बहुत ही शांत, सुंदर और भारतीय अंदाज में सबका दिल जीत लिया. आलिया सिल्वर जैसे शाइनिंग गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. जब मेजबान एलन कमिंग ने उनका इंट्रो दिया, तो वे मंच पर आईं और सबसे पहले सबको एक प्यारा सा 'नमस्कार' कहा. यह छोटा सा शब्द सुनते ही पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा.

फिर उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी दोनों में बात की. उन्होंने कहा, 'अगला अवार्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है. जो अंग्रेजी में नहीं बनी है.' उसके बाद मजाकिया अंदाज में बोलीं, 'अभी सबटाइटल्स पढ़ने की जरूरत नहीं है.' सब हंस पड़े. फिर उन्होंने गंभीरता से कहा कि फिल्में कई अलग-अलग भाषाओं में बनती हैं. लेकिन सिनेमा की भाषा तो पूरी दुनिया एक जैसी समझती है. यह बात बहुत गहरी और सच्ची लगी। BAFTA के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर उनका यह वीडियो शेयर किया गया. जिसमें कैप्शन था कि आलिया ने नॉन-इंग्लिश फिल्म के अवार्ड पेश करते हुए कुछ हिंदी शब्दों का इस्तेमाल किया.

इस फिल्म ने जीता अवार्ड

इस कैटेगरी में बेस्ट फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज (यानी गैर-अंग्रेजी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म) का अवार्ड नॉर्वे की फिल्म 'सेंटिमेंटल वैल्यू' को मिला. इस फिल्म को निर्देशक जोआकिम ट्रायर ने बनाया है. यह एक पारिवारिक ड्रामा है. अन्य नॉमिनेशन फिल्मों में 'इट वाज़ जस्ट एन एक्सीडेंट', 'द सीक्रेट एजेंट', 'सिरात' और 'द वॉइस ऑफ हिंद रजब' थीं, लेकिन 'सेंटिमेंटल वैल्यू' ने सभी को पीछे छोड़ दिया. आलिया ने इस फिल्म के टीम को पुरस्कार सौंपा. जब आलिया ने मंच पर हिंदी में बात की, तो इंटरनेट पर खूब धूम मच गई. लोग बहुत खुश हुए.

'आलिया पर बहुत गर्व है'

BAFTA के इंस्टाग्राम पर कमेंट्स में लिखा गया, 'आलिया पर बहुत गर्व है!', 'BAFTA के मंच पर हिंदी बोलना एक ऐतिहासिक पल है.', 'शाबाश आलिया', 'हमें ऐसे ही प्रतिनिधित्व की जरूरत है','उनकी शालीनता और सुंदरता कमाल की है.' कई लोगों ने कहा कि यह पल भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण था. सबने आलिया की तारीफ की कि उन्होंने भारतीय संस्कृति को इतने अच्छे तरीके से दुनिया के सामने रखा. आलिया का यह BAFTA डेब्यू यादगार रहा. काम की बात करें तो आलिया जल्द ही दो बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी एक है 'अल्फा' और दूसरी है 'लव एंड वॉर'. इन फिल्मों का इंतजार फैंस को बहुत है.

Alia Bhattbollywood
अगला लेख