Alpha के सेट पर भिड़े Alia Bhatt और Boby Deol! आदित्य चोपड़ा को करानी पड़ी सुलह, OTT रिलीज पर भी बवाल
यशराज की स्पाई फिल्म ‘अल्फा’ के सेट पर आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच सीन को लेकर बहस की खबर सामने आई है. वहीं फिल्म की OTT रिलीज को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं.
यश राज फिल्म्स (YRF) की स्पाई यूनिवर्स में आने वाली नई फिल्म 'अल्फा' (Alpha) काफी चर्चा में है. यह फिल्म स्पाई यूनिवर्स की पहली ऐसी मूवी है जिसमें लीड रोल महिलाओं की है. इसमें आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ दो सुपर एजेंट के किरदार में नजर आएंगी, जबकि बॉबी देओल खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण रोल में हैं और निर्देशन शिव रावैल कर रहे हैं. फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है और सेट पर काफी कुछ काम हो चुका है. मुंबई की एक बड़ी शूटिंग शेड्यूल हाल ही में पूरी हो गई है. लेकिन हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सेट पर आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच थोड़ी तनातनी हो गई.
'123 तेलुगु' और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक सीन के दौरान आलिया कुछ क्रिएटिव सुझाव दे रही थीं, जैसे कि सीन को कैसे बेहतर बनाया जाए. लेकिन बॉबी देओल को ये सुझाव पसंद नहीं आए और उन्होंने विरोध जताया. इससे दोनों के बीच बहस हो गई और माहौल थोड़ा खराब हो गया. स्थिति इतनी बढ़ गई कि प्रोड्यूसर आदित्या चोपड़ा को बीच में आना पड़ा और दोनों को मनाना पड़ा ताकि शूटिंग सुचारू रूप से चल सके.
क्या है तनाव की सच्चाई?
हालांकि ये सिर्फ रिपोर्ट्स हैं और आधिकारिक तौर पर किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ऐसे छोटे-मोटे मतभेद फिल्मों की शूटिंग में आम बात होती है, खासकर जब बड़े-बड़े सितारे साथ काम कर रहे हों. फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो पहले ये क्रिसमस 2025 में 25 दिसंबर पर आने वाली थी, लेकिन VFX और पोस्ट-प्रोडक्शन के काम में ज्यादा समय लगने की वजह से इसे टाल दिया गया. यश राज फिल्म्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि अब 'अल्फा' 17 अप्रैल 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी. यह हिंदी के साथ-साथ तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी.
OTT या थिएटर?
कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि फिल्म को सीधे OTT पर रिलीज किया जा सकता है, क्योंकि हाल की कुछ फिल्मों जैसे 'मर्दानी 3' और 'वॉर 2' का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन उम्मीद से कम रहा था. ऐसे में यश राज फिल्म्स सतर्क हो गए हैं और थिएटर्स में रिलीज को जोखिम भरा मान रहे हैं. लेकिन कई अन्य रिपोर्ट्स और फैक्ट-चेक में ये बात कन्फर्म की गई है कि ये सिर्फ अफवाह है. फिल्म थिएटर्स में ही आएगी, हालांकि कुछ सोर्स कहते हैं कि रिलीज 2026 की जुलाई-सितंबर तक जा सकती है. आलिया भट्ट के खिलाफ होने की भी बात कही गई है कि वो OTT रिलीज नहीं चाहतीं, क्योंकि ये उनकी पहली स्पाई यूनिवर्स फिल्म है और वो इसे बड़े पर्दे पर देखना चाहती हैं. लेकिन अभी तक कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आया है कि रिलीज प्लान बदला गया है.
आलिया-बॉबी वर्क फ्रंट
आलिया भट्ट की आने वाली अन्य फिल्मों की बात करें तो इस साल उनके पास दो बड़ी प्रोजेक्ट्स हैं. एक तो यश राज फिल्म्स की ही कोई और फिल्म है (आदित्य चोपड़ा के साथ), और दूसरी संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' है, जिसमें वो रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी. 'अल्फा' उनके करियर में एक नया एक्शन अवतार लाएगी, जहां वो फुल एक्शन से भरपूर रोल में होंगी. बॉबी देओल की बात करें तो वो इन दिनों काफी बिजी हैं. उनकी आने वाली फिल्मों में थलपति विजय के साथ 'जन नायकन' में वो विलेन बनकर दिखेंगे. इसके अलावा अनुराग कश्यप की 'बंदर' में अहम रोल, 'शेरलॉक' में डिटेक्टिव का किरदार, और 'आश्रम 4' में वापसी शामिल है. बॉबी का स्पाई यूनिवर्स में एंट्री भी काफी दिलचस्प रही है, खासकर 'वॉर 2' के पोस्ट-क्रेडिट सीन में उनका सरप्राइज अपीयरेंस.





