Begin typing your search...

BAFTA 2026 में One Battle After Another का जलवा, जीते 6 अवॉर्ड; भारतीय फिल्म Boong ने रचा इतिहास; देखें विनर्स लिस्ट

लंदन में आयोजित BAFTA 2026 में ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने 6 अवॉर्ड जीतकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की. भारतीय फिल्म ‘बोंग’ ने बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म जीतकर इतिहास रच दिया.

bafta 2026 winners one battle after another boong history
X
( Image Source:  ANI, IMDB )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Updated on: 23 Feb 2026 10:11 AM IST

BAFTA Winners List 2026: 22 फरवरी 2026 को लंदन में बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA Film Awards) का आयोजन हुआ. यह शाम पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' (One Battle After Another) के लिए बहुत शानदार साबित हुई. इस फिल्म ने कुल छह अवार्ड जीते. जिसमें सबसे बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी शामिल है. इससे पूरी शाम की रौनक बढ़ गई और फिल्म ने सभी को प्रभावित किया.

इसके अलावा, कई बड़े नामों ने भी अवार्ड जीते. जैसे जेसी बकले, रॉबर्ट अरामायो और शॉन पेन विनर्स में शामिल रहे. ब्रिटिश सिनेमा और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों, दोनों को इस मंच पर बराबर सम्मान मिला. खास बात यह रही कि भारतीय फिल्म 'बोंग' (Boong) ने भी इतिहास रचा और बेस्ट बाल एवं फैमिली फिल्म का अवार्ड जीतकर सबको गर्व महसूस कराया. यह पहली भारतीय फिल्म थी जो इस कैटेगरी में BAFTA जीती.

कौन-कौन रहें विनर?

'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने कुल 6 अवार्ड जीतकर सबसे ज्यादा कमाल किया. इसके बाद 'सिनर्स' (Sinners) और 'फ्रैंकेंस्टाइन' (Frankenstein) ने तीन-तीन अवार्ड अपने नाम किए. 'हैमनेट' (Hamnet) ने दो पुरस्कार जीते और 'आई स्वियर' (I Swear) ने भी. यहां देखें पूरी लिस्ट.

बेस्ट फिल्म- वन बैटल आफ्टर अनदर

एक्सेलेंस ब्रिटिश फिल्म- हैमनेट

बेस्ट डायरेक्टर- पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)

बेस्ट लीड एक्टर - रॉबर्ट अरामायो 'आई स्वियर'

बेस्ट लीड एक्ट्रेस - जेसी बकले – हैमनेट

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - शॉन पेन – वन बैटल आफ्टर अनदर

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - वुन्मी मोसाकु – सिनर्स

बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले - रयान कूगलर – सिनर्स

बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले - पॉल थॉमस एंडरसन – वन बैटल आफ्टर अनदर

बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म - सेंटिमेंटल वैल्यू

बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स - अवतार: फायर एंड ऐश

बेस्ट ड्रेस डिज़ाइन - फ्रैंकेंस्टाइन

बेस्ट चिल्ड्रन और फैमिली फिल्म - बोंग

ब्रिटिश राइटर, डायरेक्टर या निर्माता द्वारा एक्सीलेंट डेब्यू वर्क - अकिनोला डेविस जूनियर और वेले डेविस – माई फादर्स शैडो

EE राइजिंग स्टार अवार्ड (Rising Star) - रॉबर्ट अरामायो

बाफ्टा 2026 के सबसे बड़े विजेता

  • वन बैटल आफ्टर अनदर – 6 अवार्ड (सबसे ज्यादा)
  • सिनर्स – 3 अवार्ड
  • फ्रैंकेंस्टाइन – 3 अवार्ड
  • हैमनेट – 2 अवार्ड

यह इवेंट फिल्म प्रेमियों के लिए यादगार रहा, जहां नए और पुराने सितारों ने चमक बिखेरी. भारतीय फिल्म 'बोंग' की जीत से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई!

अगला लेख