Begin typing your search...
7 साल की उम्र में टेनिस गेम की शुरुआत और 21 साल में रच दिया इतिहास, मिलिए Vaishnavi Adkar से
21 साल की Vaishnavi Adkar ने ITF W100 बेंगलुरु फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया. सनिया मिर्जा के बाद इतिहास रचने वाली पहली भारतीय बनी है. यानी कि 17 वर्षों में पहली बार है जब कोई भारतीय महिला खिलाड़ी इस लेवल तक पहुंची.
भारत के टेनिस प्रेमियों के लिए खुशखबरी है. सिर्फ 21 साल की उम्र में Vaishnavi Adkar ने इंटरनेशनल टेनिस में अपना दमदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा . ITF Women’s Open W100 बेंगलुरु में उनका शानदार सफर न सिर्फ उन्हें फाइनल तक ले गया, बल्कि भारतीय महिलाओं के सिंगल्स टेनिस में नई उम्मीदें जगाई.
विश्व रैंकिंग में 690वें स्थान से टूनामेंट में वाइल्डकार्ड के रूप में Entry करने वाली Adkar ने हाई रैंकिंग वाली खिलाड़ियों को हराकर अपनी पहचान बनाई. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पहली बार W100 फाइनल में प्रवेश किया. ऐसा कोई भारतीय महिला खिलाड़ी सनिया मिर्ज़ा के 2009 के बाद नहीं कर पाई थी. आइए इनके बारे में जानते हैं...
Vaishnavi Adkar की उपलब्धियां
- ITF W100 Bengaluru में धमाकेदार प्रदर्शन
- राउंड ऑफ़ 16 में जापान की 220वीं रैंक वाली Mai Hontama को 6-3, 1-6, 6-4 से हराया.
- ऑस्ट्रेलिया की Taylah Preston (World No.148) को 6-3, 1-6, 6-4 से मात दी.
- थाईलैंड की Lanlana Tararudee (World No.126) को 6-3, 6-3 से हराकर फाइनल में पहुंचीं.
- फाइनल में बेल्जियम की Hanne Vandewinkel ने 6-0, 6-1 से उन्हें हराया, लेकिन उपविजेता बनकर WTA रैंकिंग में 224 स्थान की छलांग लगाई और टॉप 500 में प्रवेश किया.
भारत का इंटरनेशनल लेवल तक नाम रोशन करना
- 17 m बाद पहली भारतीय महिला खिलाड़ी जो ITF W100 फाइनल में पहुंची.
- युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा और भारतीय टेनिस की वैश्विक साख मजबूत.
मिलिए Vaishnavi Adkar से...
- Vaishnavi Adkar का जन्म 14 दिसंबर 2004 में महारष्ट्र के पुणे में हुआ है.
- इन्होंने 7 साल की उम्र में टेनिस गेम की शुरुआत की.
- ट्रेनिंग की बात करें तो Bounce Tennis Academy, कोच Kedar Shah.
- 2024 में अहमदाबाद ITF W15: सिंगल्स और डबल्स खिताब.
- 2025 Summer World University Games, Germany: ब्रॉन्ज मेडल, पहले भारतीय महिला खिलाड़ी.
भारत में रैंकिंग में बदलाव
- W100 बेंगलुरु के बाद WTA टॉप-500 में Entry.
- विश्व रैंकिंग: 466.
- भारत में नई रैंकिंग: दूसरी सबसे रैंक वाली खिलाड़ी.
- भारत की टॉप खिलाड़ी: Sahaja Yamalapalli




