T20 WC 2026: चेन्नई एयर पोर्ट पर हार्दिक पांड्या ने ऐसा क्या कर दिया? अब सोशल पर मचा बवाल, भड़क उठे यूजर्स
भारतीय टीम को अपना सुपर-8 का दूसरा मैच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के साथ खेलना है. जिसको लेकर टीम इंडिया चेन्नई पहुंच गई है. वहीं चेन्नई एयर पोर्ट पर हार्दिक पांड्या ने कुछ ऐसा किया कि वे अब ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं.
Hardik Pandya
(Image Source: X/ @JaikyYadav16, @jyotsana51400 )T20 World Cup 2026, Hardik Pandya: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों मिली हार के बाद टीम इंडिया आलोचकों के निशाने पर है. साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी के सामने टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही. जिसके बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की रेस भी थोड़ी कठिन हो गई है.
वहीं अब भारतीय टीम को अपना सुपर-8 का दूसरा मैच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के साथ खेलना है. जिसको लेकर टीम इंडिया चेन्नई पहुंच गई है. वहीं चेन्नई एयर पोर्ट पर हार्दिक पांड्या ने कुछ ऐसा किया कि वे अब ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं. सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड मिहिका शर्मा को ट्रोल किया जा रहा है.
हार्दिक ने एयर पोर्ट पर क्या किया?
दरअसल जब टीम इंडिया के खिलाड़ी चेन्नई एयर पोर्ट से बाहर निकल रहे थे तो हार्दिक पांड्या ने सभी का ध्यान खींच लिया. हार्दिक के साथ उनकी गर्लफ्रेंड मिहिका शर्मा भी थी और पांड्या उनके कंधे पर हाथ रखकर बाहर निकले थे. जहां एक तरफ साउथ अफ्रीका के हाथों मिली हार के बाद फैंस गुस्से में है तो वहीं अब हार्दिक का ये अंदाज उनको बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है. जिसके चलते सोशल मीडिया पर हार्दिक को ट्रोल किया जा रहा है.
क्या बोल रहे यूजर्स?
एक्स पर @JaikyYadav16 नाम के अकाउंट से पोस्ट शेयर करके लिखा गया कि 'शायद इन्हीं सब चीजों की वजह से BCCI ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को पार्टनर साथ ले जाने से रोका था, क्योंकि उन्हें पता था कि वर्ल्ड कप को डिफेंड करने के लिए डिसिप्लिन बहुत जरूरी है जिससे खिलाड़ियों का ध्यान न भटके, लेकिन हार्दिक पांड्या जिन्हें अभी हाल ही में एक बार फिर प्यार हुआ था भला वो अपनी गर्लफ्रेंड से दूर कैसे रह सकते थे? मुंबई से कोलंबो और अब अहमदाबाद से चेन्नई तक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आए. वर्ल्ड कप तो 2028 में फिर से आ जायेगा लेकिन पार्टनर यही रहेगा या बदल जायेगा कौन जानता है.'
दूसरे यूजर ने लिखा कि 'समय के साथ इनकी .......बदलती रहती है पर वर्ल्ड कप जीतने के लिए अनुशासन जरूरी है.'
वहीं तीसरे यूजर ने लिखा कि 'प्यार में इतना कौन पागल हो जाता है!! भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और उनकी गर्लफ्रेंड महीका शर्मा की जोड़ी काफी चर्चा में रहती. एक वीडियो जिसमें हार्दिक पांड्या उनको इशारा करते है, जब टीम के खिलाड़ी के साथ बस में बैठे होते हैं.'