4 साल का बैन, 10 साल बाद एशिया कप में वापसी! सनकी तानाशाह Kim Jong Un की महिला फुटबॉल टीम देखी क्या आपने?
3 मार्च से ऑस्ट्रेलिया में एएफसी महिला एशिया कप 2026 शुरू हो रहा है. जिसमें 10 साल बाद सनकी तानाशाह Kim Jong Un की महिला फुटबॉल टीम खेलती हुई दिखाई देने वाली है.
North Korea Women football Team
(Image Source: X/ @Saffron_Sniper1 )एएफसी महिला एशिया कप 2026 में इस बार उत्तर कोरिया महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम भी 1 दशक से ज्यादा समय के बाद वापसी कर रही है. वैसे तो उत्तर कोरिया को दुनिया के सबसे रहस्यमयी देशों में से एक माना जाता है, लेकिन इस बार सनकी तानाशाह Kim Jong Un की महिला फुटबॉल टीम मैदान पर अपनी मौजूदगी और प्रभाव दोनों दर्ज कराने को तैयार है.
लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से दूर रहने के बावजूद उत्तर कोरिया की महिला टीम ने अपनी खोई विरासत को फिर से जीवित किया है और अब टीम 3 मार्च से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में अपनी ताकत साबित करने उतरेगी. उत्तर कोरिया महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को एशिया कप के ग्रुप बी में रखा गया है.
क्यों लगा था टीम पर बैन?
उत्तर कोरिया की महिला टीम लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स से बाहर रही. जिसका कारण था साल 2011 का डोपिंग विवाद. जर्मनी में आयोजित महिला विश्व कप के दौरान उत्तर कोरिया की महिला फुटबॉल टीम एक बड़े डोपिंग विवाद में घिर गई थी. टूर्नामेंट के दौरान टीम की पांच खिलाड़ियों का परीक्षण प्रतिबंधित स्टेरॉयड के लिए पॉजिटिव पाया गया, जिससे अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल जगत में सनसनी फैल गई. हालांकि उत्तर कोरिया ने किसी भी तरह की जानबूझकर की गई गलती से साफ इनकार किया.
@brfootball
कितने साल का लगा था बैन?
फीफा ने उत्तर कोरिया के इस स्पष्टीकरण को अस्वीकार करते हुए इसे नियमों का गंभीर उल्लंघन माना. जांच के बाद टीम पर 4 सालों का बैन लगा दिया गया. इस फैसले का सीधा असर यह हुआ कि उत्तर कोरिया 2015 के महिला विश्व कप में हिस्सा नहीं ले सका. 4 साल के बैन और उसके बाद के प्रभावों के चलते उत्तर कोरिया 2018 एशियाई कप और 2019 महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही. यह वह दौर था जब टीम की अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी लगभग समाप्त सी हो गई. इसके बाद लॉकडाउन के चलते उत्तर कोरिया को 2022 और 2023 के प्रमुख टूर्नामेंटों से अपना नाम वापस लेना पड़ा था.
चो इल-सोन पर क्यों टिकी नजर?
उत्तर कोरिया की सफलता की कहानी में एक प्रमुख सितारा चो इल-सोन हैं. सिर्फ 19 साल की उम्र में ही उन्होंने अंडर-20 महिला टीम के विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने पांच गोल करने के साथ-साथ गोल्डन बॉल और गोल्डन बूट अपने नाम किया था. अब एकबार फिर चो इल-सोन धमाल मचाती हुई दिखाई दे सकती हैं.
@Fekerfanta
ग्रुप बी में कौन-कौन सी टीम?
1. उत्तर कोरिया
2. चीन
3. बांग्लादेश
4. उज्बेकिस्तान