T20 World Cup 2026 Final: भारत की जीत के देखें 10 Video, हनुमान मंदिर से लेकर खिलाडियों के डांस तक
टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार चैंपियन बनने का रिकॉर्ड बनाया। अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले के बाद मैदान और सोशल मीडिया पर जश्न के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं.
भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया है. यह मैच 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां 1 लाख से ज्यादा दर्शकों की मौजूदगी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया. न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए, जो टी20 विश्व कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.
ओपनर अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन (8 छक्कों के साथ) की धमाकेदार पारी खेली। इशान किशन ने भी 54 रन बनाए. भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह दबदबे वाली रही, जिसने न्यूजीलैंड पर भारी दबाव डाला. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए कभी मजबूत स्थिति में नहीं पहुंची. वे 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई.
टिम सीफर्ट ने 52 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए. जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट (4-15) लिए, अक्षर पटेल ने 3 विकेट चटकाए, और अभिषेक शर्मा ने आखिरी विकेट लेकर मैच खत्म किया. भारत की गेंदबाजी ने पूरी तरह मैच पर कब्जा जमाया. यह जीत भारत के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक है:
- पहली टीम जो टी20 विश्व कप का खिताब डिफेंड कर सकी (2024 के बाद लगातार दूसरी बार).
- कुल तीसरी बार टी20 विश्व चैंपियन बनी (2007, 2024 और अब 2026) – यह रिकॉर्ड है.
- पहली बार किसी टीम ने अपने घरेलू मैदान पर टी20 विश्व कप जीता.
- 2023 ODI विश्व कप फाइनल की हार का बदला भी लिया, उसी स्टेडियम में.
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाए रखा. सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पूरे देश में जश्न का माहौल है, राष्ट्रपति और क्रिकेट प्रेमियों ने टीम को बधाई दी. अब स्टेडियम से कई सारी वीडियो वायरल हो रही है.
पहला वीडियो है भारतीय गृह मंत्री अमित शाह का जो टीम इंडिया जीत में ख़ुशी से झूमते नजर आए. जैसे ही भारत ने यह मुकाबला जीता शाह अपनी कुर्शी से खड़े होकर ताली बजने लगे.
कप्तान सूर्य कुमार यादव अपनी टीम के साथ ट्रॉफी उठाते हुए ख़ुशी से नाच रहे है. उनके साथ जय शाह भी नजर आए.
आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अहमदाबाद के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की.
देखिए महिका शर्मा किस तरह हार्दिक पांड्या से उनका आइकॉनिक पोज देने को कहती हैं. जीवन में सब कुछ हासिल करने के बाद एक व्यक्ति अपने सबसे प्रिय व्यक्ति के साथ.
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आईसीसीटी 20विश्वकप 2026 जीतने के बाद अहमदाबाद के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और हनुमान जी के चरणों में ट्रॉफी रखी.
सबसे प्यारा वीडियो है जसप्रीत बुमराह की वाइफ और उनका 10 साल का बेटा जब मैदान आता है.
मैच के बाद अर्शदीप सिंह ने डैरिल मिशेल से माफी मांगी. दरअसल अर्शदीप सिंह जब बॉलिंग करा थे तब मिशेल को बॉल उनके थाइस पर जा लगी जिससे मिशेल झल्ला गया और उन्हें गुस्सा आया. हालाँकि बाद में एम्पायर और कप्तान सूर्य कुमार ने हस्तक्षेप किया.
जीत के बाद रोहित शर्मा, जय शाह के साथ मैदान पर झूमते हुए। ये भाई अपने फैंस को हाथ हिलाना कभी नहीं भूलते.
हार्दिक पांड्या ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद अपना मशहूर पोज दिया. वो सच में एक शानदार व्यक्तित्व वाले इंसान हैं.
इस शानदार जीत के बाद पूरा देश जश्न के मूड में डूबा हुआ है.