T20 WC 2026: सुपर-8 से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन! सबसे बड़ा हथियार ही बन गया कमजोरी, पूर्व दिग्गज ने दी ये सलाह

T20 World Cup 2026 में सुपर-8 से पहले अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म ने टीम इंडिया की टेंशन के बढ़ा दिया है. अभिषेक अभी तक टूर्नामेंट में खाता तक नहीं खोल पाए हैं.;

( Image Source:  X/@BCCI )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On : 19 Feb 2026 8:40 PM IST

T20 World Cup 2026: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया ने अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला नीदरलैंड्स के साथ 18 फरवरी को खेला. इस मैच में भारतीय टीम ने 17 रनों से जीत हासिल की. टीम इंडिया ने अपने सभी 4 ग्रुप स्टेज मैचों में जीत का चौका लगाया है. अब भारतीय टीम का सुपर-8 में पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ 22 फरवरी को होना है.

अब सुपर-8 से पहले टीम इंडिया के मैच विनर खिलाड़ी ने ही भारत की टेंशन को थोड़ा बढ़ा दिया है. जिस खिलाड़ी को भारतीय टी20 टीम का सबसे बड़ा हथियार माना जाता है वहीं खिलाड़ी अब टीम की कमजोरी बनता हुआ दिखाई दे रहा है. जिसको लेकर भारतीय खेमा थोड़ा सोच में जरूर होगा.

कौनसा खिलाड़ी बना टीम की कमजोरी?

जी हां हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के विस्फोटक युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की. अभिषेक शर्मा अपने करियर का पहला टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं, लेकिन अभी तक टूर्नामेंट में उनका खाता तक नहीं खुला है. अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा ने 3 मुकाबले खेले हैं और तीनों में ही वे शून्य पर आउट हुए हैं.

बीमार होने के चलते अभिषेक को नामीबिया के साथ खेले गए मैच से बाहर रहना पड़ा था. हालांकि वर्ल्ड कप से पहले अभिषेक कमाल की फॉर्म में थे, लेकिन अब उनका खराब फॉर्म कहीं न कहीं सुपर-8 से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा रहा है. हालांकि फैंस को उम्मीद है कि अभिषेक के बल्ले से सुपर-8 में जरूर रन देखने को मिलेंगे.

सुनील गावस्कर ने क्या दी सलाह?

अभिषेक शर्मा के लगातार फ्लॉप शो को देखते हुए टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि "मुझे लगता है कि उनके पास जिस तरह के शॉट हैं, उन्हें बीच में थोड़ा और समय देना चाहिए. उन्हें अपनी पारी की शुरुआत चौके या छक्के से करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. अगर उन्हें चौका या छक्का मिल जाता है, तो ठीक है लेकिन बड़े शॉट के लिए लाइन के पार खेलने की कोशिश करना, नहीं. अगर चार डॉट बॉल भी हों, तो कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि अगली चार से आठ गेंदों में वे इसकी भरपाई कर सकते हैं."

Similar News