Begin typing your search...

हत्यारा निकला ये पाकिस्तानी खिलाड़ी! Ex-Wife ने लगाए भयंकर आरोप; Whatsapp चैट भी हुई वायरल

पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम अपनी निजी जिंदगी से जुड़े एक गंभीर विवाद में फंस गए हैं. उनकी पहली पत्नी सानिया अशफाक ने सोशल मीडिया पर क्रिकेटर के खिलाफ बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं

Imad Wasim ex-wife Sannia Ashfaq allegations
X

Imad Wasim

( Image Source:  ANI )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर

Updated on: 19 Feb 2026 2:52 PM IST

पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम अपनी निजी जिंदगी से जुड़े एक गंभीर विवाद में फंस गए हैं. उनकी पहली पत्नी सानिया अशफाक ने सोशल मीडिया पर क्रिकेटर के खिलाफ बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं, जो अब क्रिकेट जगत और सोशल प्लेटफॉर्म पर सुर्खियों में हैं. इमाद की दूसरी शादी के बाद इस विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया है जिसके बाद सानिया ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी से कार्रवाई करने की मांग की है.

सानिया अशफाक ने अपने आरोपों में इमाद पर हत्या जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है और कहा है कि उनके पास सबूत मौजूद हैं. इसी के साथ उन्होंने इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ बॉयकॉट की अपील भी की है, जिसने इमाद को हाल में PSL के लिए साइन किया है.

क्या बोली इमाद की पहली पत्नी सानिया?

सानिया अशफाक ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि “दिसंबर 2023 में उसने मेरे अजन्मे बच्चे को लाहौर में मेरे गर्भ में ही मरवा दिया. वह एक कातिल है और मेरे पास इसका वीडियो सबूत है.” उन्होंने यह भी कहा कि इमाद ने उन्हें धोखा दिया है. सानिया ने अपने फॉलोअर्स से अपील करते हुए कहा कि “कोई भी धोखेबाज या कातिल बचना नहीं चाहिए.”

कैसे हुआ खुलासा?

सानिया ने अपने पोस्ट के साथ कुछ वॉट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट्स भी साझा किए, जिनमें उन्होंने बताया कि गर्भवती होने के समय इमाद ने उनका समर्थन नहीं किया और उन्हें धमकाया भी गया. उन्होंने कहा कि जब वह अपने बच्चे के लिए इमाद से समर्थन की उम्मीद करती थीं, तो उनका रवैया ठंडा और सही नहीं रहा. इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर इमाद की आलोचना और उनकी छवि पर सवाल उठने लगे हैं.

किससे हुई इमाद वसीम की दूसरी शादी?

यह विवाद उसी समय गहराया जब इमाद वसीम ने इंफ्लुएंसर नायला राजा से दूसरी शादी की घोषणा की. यह शादी उनके तलाक के कुछ ही समय बाद हुई. शादी के बाद नायला राजा ने अपने बयान में कहा है कि यह फैसला उनके जीवन का सबसे अच्छा फैसला था.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख